Monday, July 13, 2026
32.3 C
Bhopal

बारात में युवती से छेड़छाड़

इंदौर के गांधी नगर इलाके में शादी समारोह के दौरान छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने डांस कर रही युवती को अश्लील इशारे किए। जब युवती की बहन ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उससे और उसके पिता से विवाद शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवतियों को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद गांधी नगर पुलिस ने आरोपी अभिषेक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, देवास नाका क्षेत्र में रहने वाली युवती ने शिकायत में बताया कि बुधवार को वह अपनी बहन के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक की बारात में शामिल होने गांधी नगर पहुंची थीं। समारोह के दौरान जब सभी लोग डांस कर रहे थे, तभी अभिषेक नामक युवक ने उसे अश्लील इशारे करना शुरू कर दिए।

शुरुआत में युवती ने इन हरकतों को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जब उसकी बहन ने भी आरोपी को ऐसा करते देखा तो उन्होंने मौके पर ही विरोध किया। आरोपी ने अपनी गलती मानने की बजाय दोनों बहनों और उनके पिता से बहस शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी।

विवाद बढ़ता देख परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने छेड़छाड़, धमकी और शांति भंग की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

Topics

कानाफूसी: क्या महज़ हेलमेट कमिश्नर बनकर रह जाएंगे नए साहब ?

राजधानी भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। सड़कों पर...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

11 साल से फरार ‘सांसी गैंग’ का शातिर चोर भोपाल रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों का सामान काटने और नकदी-जेवर...

भोपाल: शादी का झांसा देकर 8 महीने तक रेप, आरोपी फरार

​भोपाल। राजधानी में शादी का झांसा देकर एक महिला...

रायसेन: पुरानी रंजिश में तलवार से हमला, तीन घायल; आरोपी फरार

​बेगमगंज (रायसेन)। तहसील के तुलसीपार गांव में शनिवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img