Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

भोपाल में रिटायर्ड इंजीनियर से 41 लाख रुपए की ठगी

कोहेफिजा इलाके में एक रिटायर्ड इंजीनियर से 41 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने बैंक चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से मोटी रकम निकाल ली। जब पीड़ित इंजीनियर खुद बैंक पहुंचे, तब उन्हें इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली।

डॉ. बेटी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने बताया कि ठगी के शिकार हुए रिटायर्ड इंजीनियर कमलाकर विनायक खांडेकर का खाता दाता कॉलोनी स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में है। मामले की शिकायत उनकी बेटी डॉ. रश्मि ने कोहेफिजा थाने में दर्ज कराई है। डॉ. रश्मि विदिशा में चिकित्सक हैं, जबकि उनके पति हमीदिया अस्पताल में डॉक्टर हैं।

28 फरवरी से 1 मई के बीच हुए ट्रांजैक्शन

पुलिस के अनुसार, कमलाकर खांडेकर कुछ दिन पहले जब बैंक पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से बीते कुछ महीनों में बड़े लेनदेन हुए हैं। बैंक स्टाफ ने जानकारी दी कि 28 फरवरी से लेकर 1 मई के बीच उनके खाते से कुल 41 लाख रुपए निकाले जा चुके हैं।

सीसीटीवी में दिखा एक संदेही, किसी परिचित के शामिल हाेने की आशंका

पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। फुटेज में एक संदेही व्यक्ति नजर आ रहा है। पुलिस को आशंका है कि यह ठगी किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति ने ही की है। इसमें बैंक के किसी कर्मचारी की भी मिलीभगत हो सकती है। फिलहाल पुलिस संदेही की पहचान करने में जुटी है और हुलिए के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img