Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

पेड़ की ऊंची डाली पर दो तेंदुओं का शिकार अभ्यास

रायसेन जिले के रातापानी टाइगर रिजर्व में एक दुर्लभ दृश्य देखने को मिला। वन विभाग की टीम ने सूर्योदय से पहले दो युवा तेंदुओं को पेड़ की ऊंची डाली पर शिकार का अभ्यास करते हुए देखा। दाहोद रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्तिकेय शुक्ला के अनुसार, वन विभाग की टीम गश्त के दौरान इस दुर्लभ दृश्य को आज शनिवार सुबह अपने मोबाइल के कमरे में कैद किया। दोनों तेंदुए ऐसी ऊंचाई पर थे, जहां सामान्य जानवरों का पहुंचना मुश्किल होता है।

तेंदुए अपनी छलावरण कला में माहिर होते हैं। ये दिन और रात दोनों समय शिकार करते हैं। शिकार के दौरान ये 70 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति तक पहुंच सकते हैं। इनकी शिकार की रणनीति में अक्सर झुंड से एक जानवर को अलग करना शामिल होता है। कई बार एक से अधिक तेंदुए मिलकर शिकार करते हैं।

150 से अधिक तेंदुए निवास करते हैं रातापानी टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश का आठवां टाइगर रिजर्व है, जिसमें 150 से अधिक तेंदुए निवास करते हैं। यहां बाघों के साथ-साथ अन्य वन्य जीवों की रोचक गतिविधियां भी देखने को मिलती हैं। इस कारण रिजर्व में पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है।

रातापानी टाइगर रिजर्व प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आकर्षक स्थल बन गया है। यहां आने वाले पर्यटक वन्य जीवों की रोचक तस्वीरें अपने कैमरे और मोबाइल में कैद करते हैं।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img