Wednesday, July 15, 2026
25.4 C
Bhopal

कूलर से लगा करंट, दो साल की मासूम की मौत

राजधानी भोपाल के ईदगाह हिल्स इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। वाजपेयी नगर में रहने वाली दो साल की मासूम बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बच्ची घर में खेल रही थी, इसी दौरान उसने लोहे का कूलर छू लिया। करंट लगते ही वह बेहोश हो गई। परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने रविवार सुबह हमीदिया अस्पताल में बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया है। मामले की जांच जारी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि कूलर में करंट दौड़ रहा था, जब बच्ची ने उसे छुआ।

पिता बोले- मैं घर पर नहीं था मृत बच्ची अजरा के पिता हामिद नगर निगम में सफाईकर्मी हैं। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त वह घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी ने फोन पर सूचना दी कि बच्ची को कूलर से करंट लग गया है। हामिद ने कहा, मैं तुरंत घर पहुंचा और बच्ची को लेकर हम अस्पताल भागे, लेकिन तब तक वह बेसुध हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। शाहजहानाबाद थाना प्रभारी यूपी चौहान ने बताया कि बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। उन्होंने कहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी, हालांकि परिजन करंट लगने की बात कह रहे हैं।

Hot this week

भोपाल: आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरापान केंद्रों पर छापा; दो फरार आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। भोपाल जिला आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा कारोबार...

भोपाल देहात पुलिस: आईजी ने एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण के लिए दिए कड़े निर्देश

​भोपाल। पुलिस महानिरीक्षक (भोपाल देहात) श्रीमती रुचिवर्धन मिश्रा ने...

दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, पति समेत 9 पर केस दर्ज

​इंदौर। आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग...

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

Topics

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

स्कूली बसों पर पुलिस का चला डंडा, 15 वाहनों का कटा चालान

​विदिशा। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img