Thursday, March 5, 2026
33.6 C
Bhopal

देशभर की अदालतों में अंबेडकर प्रतिमा लगाने की मांग

ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच दलित-पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के वरिष्ठ नेता दामोदर सिंह यादव ने बड़ा ऐलान किया है।

उन्होंने कहा है कि चाहे कितना भी संघर्ष क्यों न करना पड़े, लेकिन अंबेडकर जी की मूर्ति हाईकोर्ट परिसर में लगाकर ही रहेंगे।

भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यादव ने कहा कि देश का न्यायिक तंत्र जिस संविधान पर आधारित है, उसके निर्माता डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का विरोध किया जाना इस बात का प्रमाण है कि जातिगत भेदभाव अब भी जीवित है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि न्यायपालिका संविधान से चलती है, किसी धार्मिक ग्रंथ से नहीं। अगर संविधान निर्माता की मूर्ति अदालत में नहीं लगेगी तो और किसकी लगेगी?

मूर्ति की तैयारियां पूरी, चबूतरा बन चुका, मूर्ति भी तैयार

यादव ने बताया कि हाईकोर्ट परिसर में प्रतिमा स्थापना की पूरी तैयारी हो चुकी है। मूर्ति तैयार है और चबूतरा भी बन चुका है। उन्होंने कहा कि अब यह लड़ाई सिर्फ एक प्रतिमा की नहीं, बल्कि संविधान और सामाजिक न्याय के सम्मान की है। जब तक मूर्ति नहीं लगती, आंदोलन जारी रहेगा।

2 जून को ग्वालियर कूच, चौराहों पर जाम की चेतावनी

भीम आर्मी नेता ने घोषणा की कि वे 2 जून को ग्वालियर पहुंचेंगे। इस दिन संभाग के सभी जिलों से कार्यकर्ता एकत्र होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने मूर्ति स्थापना की इजाजत नहीं दी तो सभी चौक-चौराहों को बंद कर दिया जाएगा। यादव ने बताया कि जल्द ही भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी ग्वालियर पहुंचेंगे।

सीजेआई, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लिखा पत्र

दामोदर यादव ने भारत के मुख्य न्यायाधीश, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र लिखकर पूरे देश के न्यायालय परिसरों में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति लगाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वह जल्द हस्तक्षेप करे ताकि ग्वालियर में वर्ग संघर्ष की स्थिति उत्पन्न न हो।

कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- केवल राजनीति करती

यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बाबा साहब के नाम पर केवल राजनीति करती है, उन्हें सच्चा सम्मान नहीं देती। अगर राहुल गांधी वाकई सामाजिक न्याय के पक्षधर हैं, तो उन्हें इस मुद्दे पर खुलकर सामने आना चाहिए।

बार एसोसिएशन का एक गुट कर रहा प्रतिमा का विरोध

दरअसल, ग्वालियर हाईकोर्ट खंडपीठ परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बार एसोसिएशन का एक गुट इसका विरोध कर रहा है, जबकि कई वकील समर्थन में हैं। हाईकोर्ट की सात सदस्यीय बिल्डिंग कमेटी ने अभी तक परिसर में मूर्ति लगाने की अनुमति नहीं दी है। समर्थक वकीलों का दावा है कि 14 मई को मूर्ति स्थापना की अनुमति मिल चुकी थी, लेकिन विरोध के चलते इसे रोक दिया गया।

भीम सेना के इस मामले में सक्रिय होने के बाद विवाद और गहराता जा रहा है। हाल ही में मूर्ति का समर्थन कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ कुछ वकीलों द्वारा की गई मारपीट की घटना को दामोदर यादव ने ‘कायराना हरकत’ करार दिया।

Hot this week

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की...

Topics

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की...

ग्रैंड ओमनी गार्डन में नकाबपोशों का तांडव, ऑफिस में की जमकर तोड़फोड़

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर चौराहा स्थित ग्रैंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img