Monday, February 16, 2026
17.1 C
Bhopal

एक्टिंग और मॉडलिग करने वाली लुटेरी दुल्हन

राजस्थान में जोधपुर जिले की कुड़ी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने ज्वेलरी लेकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। पुलिस लुटेरी दुल्हन से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने झांसी (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। इसने जोधपुर के एक व्यक्ति से अगस्त 2024 में शादी की थी। शादी के आठ दिन बाद ही ज्वेलरी लेकर फरार हो गई थी। पीड़ित ने 10 सितंबर 2024 को कुड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। तब से पुलिस लुटेरी दुल्हन की तलाश में थी।

डायरेक्टर के खिलाफ दर्ज करवाया था मामला

लुटेरी दुल्हन ने एक फिल्म डायरेक्टर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस के मुताबिक, लुटेरी दुल्हन के खिलाफ अन्य कई लोगों ने भी थाने में शिकायत दी है। सभी की जांच-पड़ताल की जा रही है। लुटेरी दुल्हन फिल्मों में एक्टिंग भी करती थी।

मॉडलिंग का काम करती थी पूजा

लुटेरी दुल्हन दिल्ली और मुंबई शहर में मॉडलिंग का काम किया करती थी। इसी की आड़ में लेकर उसने लोगों को शिकार बनाना शुरू किया। शिकार बनाकर पहले शादी करती थी और फिर मौका पाते ही ज्वेलरी लेकर फरार हो जाती थी।

Hot this week

शादी समारोह से लौट रहे बस चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

​भोपाल | राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार...

Topics

शादी समारोह से लौट रहे बस चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

​भोपाल | राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार...

शिक्षा जगत के शिखर पुरुष डॉ. भरत छापरवाल का निधन

इंदौर | शिक्षा और चिकित्सा जगत के एक युग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img