Saturday, June 20, 2026
33.6 C
Bhopal

भोपाल में कारोबारी के साथ हाईटेक ठगी

भोपाल के गौतम नगर इलाके में शातिर जालसाज ने एक व्यापारी की सिम को ब्लॉक कर, उनके बैंक खाते से फर्जी तरीके से चेक बुक जारी करवा ली और उसका इस्तेमाल कर लाखों की ठगी कर डाली। आरोपी ने चेक के जरिए 3.81 लाख रुपए का आरटीजीएस कर एक ज्वेलर्स से सोने के सिक्के खरीद लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

सिम ब्लॉक होने के कारण नहीं मिल सका अलर्ट

गौतम नगर पुलिस के मुताबिक, फरियादी 35 वर्षीय कुलदीप परलानी की ‘गौरव इंटरप्राइजेज’ नामक फर्म है। उन्होंने शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अकाउंट से फर्जी तरीके से चेक बुक जारी करवाई। इसके बाद आरोपी ने चेक का इस्तेमाल कर एक ज्वैलर्स को 3.81 लाख रुपए का आरटीजीएस किया और बदले में सोने के सिक्के खरीद लिए।

जब कुलदीप को बैंक से कोई अलर्ट नहीं मिला तो उन्होंने जानकारी लेने खुद बैंक संपर्क किया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि उनके मोबाइल पर कॉल किए गए थे, लेकिन सिम ब्लॉक होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका।

सीसीटीवी में दिखे आरोपी, मास्टरमाइंड को लेकर शक

पुलिस ने बैंक और ज्वेलर्स के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें कुछ संदिग्ध लोग चेक बुक इश्यू कराते नजर आए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को इस वारदात के तार कोहेफिजा इलाके में हुई एक ठगी से जुड़े नजर आ रहे हैं, जिसमें अंशुल नामक युवक संदेह के घेरे में है।

फिलहाल पुलिस को आशंका है कि दोनों मामलों में एक ही गिरोह सक्रिय है और इन्हीं शातिर जालसाजों ने इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है। पुलिस मास्टरमाइंड और उसके साथियों की तलाश में जुट गई है।

Hot this week

भोपाल: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, बैरागढ़-न्यू मार्केट में सख्ती

​भोपाल। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ...

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

Topics

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img