Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

22 व्यक्तिगत आईडी से बना रहा था टिकट

रेलवे सुरक्षा बल ने टिकट कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए ई-टिकटों के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। भोपाल मंडल में की गई इस कार्यवाही में 1 लाख 62 हजार रुपए के 75 ई-टिकट जब्त किए गए हैं। 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिससे वह टिकट तैयार करता था।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कार्यवाही मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में की गई है। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी शाहबाज खान, निवासी नेहरू नगर सिकंदरी सराय भोपाल ने 22 अलग-अलग व्यक्तिगत यूजर आईडी के जरिए ये टिकट बुक किए थे।

साइबर सेल भोपाल से मिला था इनपुट

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि साइबर सेल भोपाल से मिले इनपुट के आधार पर आरपीएफ उपनिरीक्षक प्रकाश रघुवंशी और उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जब्त टिकटों की कीमत 1,62,501 आंकी गई है। मोबाइल फोन को सबूत के तौर पर कब्जे में लिया गया है। कार्यवाही की वीडियोग्राफी कराई गई और रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img