Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

पिता बोले- जहर खाकर मर जाओ, बेटे-बहू ने खा लिया:पति की मौत; पत्नी से बोला- तेरा मेरे सिवा कौन है, तू भी जहर खा ले

विदिशा में दंपती ने जहर खा लिया। पति की मौत हो गई। पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती है। उसका आरोप है कि ससुर आए दिन दहेज के लिए मारपीट करते थे। पति के घुटनों में पानी भरने की बीमारी थी, इलाज के लिए पैसे भी नहीं देते थे। इसलिए दोनों ने जहर खा लिया।

घटना उनारसी कलां थाना क्षेत्र के चांदबर गांव की है। 11 महीने पहले विदिशा के राजकुमार अहिरवार की शादी अशोकनगर के बडका गांव की उमा बाई से हुई थी। उमा ने बताया, गुरुवार शाम को ससुर ने पति से हिसाब मांगा और पैसों को लेकर विवाद किया। उन्होंने जहर खाकर मर जाने की बात कही। चप्पल से मारने की कोशिश भी की।

इसके बाद रात करीब 8:30 बजे पति ने जहर खा लिया। इसके बाद पत्नी से कहा कि तेरा मेरे सिवा कौन है, तू भी जहर खा ले। दोनों को बेहोशी की हालत में गुना अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया।

बेटे के जहर खाने के बाद बोले- नाटक कर रहा है उमा ने बताया कि जहर खाने के बाद भी ससुर पति को कहने लगे कि नाटक कर रहा है। इलाज के लिए भी साथ नहीं आए। सास, ननद और जेठ दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

निजी अस्पताल में चल रहा था पति का इलाज राजकुमार अहिरवार का परिवार खेती करता है। परिवार में पत्नी, माता-पिता, जेठ-जेठानी और एक ननद हैं। राजकुमार के घुटनों का इलाज कोटा के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। हर तीन महीने में पानी निकलवाना पड़ता था। बीमारी के कारण वह ठीक से चल-फिर नहीं पाता था। इसलिए कोई काम भी नहीं कर पाता था।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img