Saturday, August 22, 2026
27.1 C
Bhopal

पॉलिटिकल वॉटसएप ग्रुप पर आए अश्लील फोटो, मैसेज

ग्वालियर में महिला कांग्रेस सूचना वॉट्सऐप ग्रुप पर सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक सेक्सी रिया वॉट्सऐप अकाउंट से अश्लील फोटो और पोस्ट अपलोड किए गए। चंद मिनट में यह मैसेज वायरल हो गए। इस वॉट्सऐप ग्रुप की एडमिन महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष खुद हैं। जब उन्हें यह पता लगा तो जिलाध्यक्ष ने तत्काल अश्लील फोटो-मैसेज डिलीट किए और ग्रुप पर खेद प्रकट करते हुए लिखा कि “मैंने अपनी किसी कार्यकर्ता को एडमिन बनाया था।

शायद यह सदस्य उनके द्वारा जोड़े गए थे। इन सदस्यों को मैं नहीं जानती हूं, इसलिए इनको रिमूव कर दिया है। इस तरह की बदतमीजी हुई है, उसके लिए मैं क्षमा चाहती हूं। ‘हालांकि इस मामले में अब कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

सुबह 10:04 बजे अश्लील फोटो और मैसेज शेयर किया गया

महिला कांग्रेस द्वारा की जाने वाली गतिविधियों की सूचना सभी सदस्यों और मीडिया तक पहुंचाने के लिए एक ग्रुप है। जिसका नाम “महिला कांग्रेस सूचना ग्रुप’ है। यह वॉट्सऐप ग्रुप की एडमिन खुद महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मीनू परिहार हैं।

सोमवार सुबह अचानक यह ग्रुप पूरे शहर में चर्चा का केन्द्र बन गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजकर 4 मिनट पर अश्लील फोटो और मैसेज शेयर किया गया था। सेक्सी रिया नाम के वॉट्सऐप अकाउंट से यह फोटो पोस्ट किया गया था। जबकि जिस नंबर से यह वॉट्सऐप अकाउंट बना है। यह मोबाइल नंबर किसी जहीर खान नाम के शख्स का है। अश्लील पोस्ट और फोटो पर हड़कंप मचा तो तत्काल महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने एक्टिव होते हुए यह पोस्ट डिलीट किए हैं।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने ग्रुप पर माफी मांगी

बताया जा रहा है कि इस ग्रुप की एडमिन महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मीनू परिहार है। अश्लील पोस्ट का पता चलते ही मीनू परिहार ने पोस्ट डिलीट किया। फिर ग्रुप में लिखा, ‘मैंने अपनी किसी कार्यकर्ता को पहले इसमें एडमिन बनाया था। शायद उन्होंने यह नंबर ऐड किए होंगे, क्योंकि यह नंबर मेरे पास सेव नहीं है। इस तरीके की बदतमीजी हुई, उसके लिए मैं क्षमा चाहती हूं और जो नंबर मेरे पास नहीं है। उन सभी को ग्रुप से मैं रिमूव कर रही हूं।’

सीएसपी लश्कर मनीष यादव ने बताया

अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन यदि कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

दुकान के बाहर सो रहे बुजुर्ग से चाकू की नोक पर लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

​भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने...

निगम मुख्यालय में भिड़े दो अफसर: AHO ने निकाला इस्तीफा, जूता चलाने की आई नौबत

​भोपाल। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय परिसर...

11वीं के छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले ही नए स्कूल में हुआ था दाखिला

​भोपाल। राजधानी के टीटी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर...

कोर्ट परिसर के बाहर पति पर पत्नी का हमला, पत्थर मारकर दांतों से चबाई उंगली

​शिवपुरी। जिला न्यायालय परिसर के बाहर शुक्रवार को भरण-पोषण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img