Saturday, August 22, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल के छोला इलाके में छत से गिरा मासूम, मौत

भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक हादसे में 18 महीने के मासूम की जान चली गई। वह अपने घर की छत पर खेलते समय रेलिंग की खाली जगह से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छोला मंदिर थाना प्रभारी सुरेश चंद्र नागर ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की है। मृतक की पहचान 18 महीने के हनीफ खान के रूप में हुई है। हनीफ अपने पिता हामिद खान, मां और तीन साल की बहन के साथ छोला क्षेत्र में दो मंजिला मकान में रहता था।

परिवार ने बताया कि शाम के वक्त हनीफ छत पर खेल रहा था। छत की रेलिंग में एक हिस्सा खुला था, जिससे होकर वह नीचे आंगन में गिर गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

थाना प्रभारी नागर ने बताया कि बच्चे की मौत के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छत पर रेलिंग अधूरी थी और वहीं से बच्चा फिसल गया। घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img