Sunday, July 5, 2026
22.6 C
Bhopal

टीआई को सजा, एक हजार पौधे लगाने होंगे

जबलपुर हाईकोर्ट ने गुरुवार को सतना के कोतवाली थाना के टीआई रावेंद्र द्विवेदी को अनोखी सजा सुनाई है। उन्हें चित्रकूट में एक साल में एक हजार फलदार पौधे लगाने होंगे और इनकी देखभाल भी करनी होगी।

हाईकोर्ट ने कहा कि कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी 1 जुलाई 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच पौधरोपण करेंगे। उन्हें पौधों के फोटो और उनकी जीपीएस लोकेशन की जानकारी भी कोर्ट में पेश करनी होगी।

इस मामले में अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी। कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि इससे पहले सतना एसपी को टीआई के लगाए गए पौधों का निरीक्षण करना होगा और अगली सुनवाई (16 सितंबर) पर इसकी रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करनी होगी।

टीआई को इसलिए मिली पौधे लगाने की सजा सतना के कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी ने रेप के एक मामले में कोर्ट के नोटिस की तामीली नहीं कराई थी।

दरअसल, एक नाबालिग से दुराचार के मामले में सतना की जिला कोर्ट ने 10 अक्टूबर 2021 को राम अवतार चौधरी नाम के शख्स को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस पर दोषी ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल की।

जबलपुर हाईकोर्ट ने 30 सितंबर 2024 को पीड़िता को नोटिस जारी किया था। सतना कोतवाली पुलिस को नोटिस की तामीली करानी थी, जो नहीं हुई। जिसके बाद गुरुवार को इस मामले में जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस अवनींद्र कुमार सिंह की डिवीजन बेंच ने सुनवाई करते हुए टीआई को अनोखी सजा सुनाई है।

टीआई बोले- मैं अपनी सजा पूरी करूंगा हाईकोर्ट से मिली अनोखी सजा पर टीआई रावेंद्र द्विवेदी ने कहा कि वे कोर्ट से मिली सजा को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना तो पुण्य का काम है।

Hot this week

भोपाल में महिला और बाल अपराधों पर अभियोजन कार्यशाला संपन्न

​भोपाल। महिला एवं बाल अपराधों के निराकरण और अभियोजन...

भोपाल: 60 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटर भी जब्त

​भोपाल, 5 जुलाई। स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के...

भोपाल: होटल में घुसकर बदमाशों का तांडव, तलवारों से युवक पर जानलेवा हमला

​भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगरसिया-भोजपुर रोड स्थित 'जैन...

भोपाल: 18 दिन जिंदगी से जंग हार गईं शैतान बाई, सड़क हादसे में गई जान

​बैरसिया। बैरसिया थाना क्षेत्र में करीब 18 दिन पहले...

Topics

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img