Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

दिल्ली से भागकर भोपाल पहुंची 3 लड़कियां

दिल्ली से भागी 3 लड़कियां ट्रेन में बैठकर भोपाल पहुंच गई। उन्हें भोपाल आरपीएफ की टीम ने रेस्क्यू किया और फिर गौरवी सखी को सौंप दिया। लड़कियों ने बताया कि वे मां-पिता की डांट से नाराज होकर किसी ट्रेन में बैठ गई और भोपाल आ गई।

बता दें कि मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में ‘ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते’ चलाया जा रहा है। इसके तहत आरपीएफ ने तीनों का रेस्क्यू किया।

गश्त के दौरान मिली लड़कियां भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एएसआई राघवेंद्र सिंह नियमित गश्त के दौरान ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने तीन नाबालिग लड़कियों को डरी-सहमी अवस्था में बैठे हुए पाया। तत्काल उन्होंने महिला आरक्षक उमा पटेल को बुलाकर लड़कियों को सांत्वना दी और बातचीत का प्रयास किया।

स्थानीय यात्रियों से पूछताछ के बावजूद लड़कियों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। इसके बाद तीनों को आरपीएफ पोस्ट भोपाल लाया गया। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वे दिल्ली में अपने माता-पिता की डांट से नाराज होकर बिना किसी को बताए किसी अज्ञात ट्रेन में सवार होकर भोपाल आ पहुंची थीं।

लड़कियों द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर उनके परिजनों से संपर्क किया गया और पूरी स्थिति से अवगत कराया। आगे की कार्रवाई के अंतर्गत आरक्षक उमा एवं प्रभारी आरक्षक राकेश कुमार ने तीनों लड़कियों का सामान्य चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उन्हें गौरवी सखी सेंटर के सुपुर्द किया। परिजनों के आने के बाद लड़कियों को उन्हें सौंप दिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img