Sunday, April 26, 2026
38.1 C
Bhopal

पंजाब मेल के वॉशरूम में गंदा पानी

भोपाल से गुजरने वाली पंजाब मेल ट्रेन के वॉशरूम में गंदे पानी की सप्लाई का वीडियो सामने आया है। इस मामले में एक यात्री ने रेलवे से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि बदबूदार और गंदा पानी हाथ-मुंह धोने लायक भी नहीं है।

भोपाल निवासी यात्री संजय शर्मा 9 जुलाई की शाम 4.35 बजे भोपाल स्टेशन पर पंजाब मेल से मुंबई रवाना हुए थे। उन्होंने ही यह वीडियो बनाया है। मामला भोपाल सांसद आलोक शर्मा के संज्ञान में भी आया।

भोपाल या इटारसी में भरा गया पानी यात्री संजय ने बताया, यह वीडियो 10 जुलाई की सुबह बनाया। जब वे वॉशरूम में गए तो बेहद बदबूदार और गंदा पानी नल से आ रहा था। इस पानी को मैंने एक खाली बॉटल में भरा। जिसका वीडियो बना लिया। संभवत: भोपाल या इटारसी स्टेशन से ट्रेन में पानी भरा गया है।

भोपाल स्टेशन से रोज दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। प्रति ट्रेन में 1000 से 1200 यात्री सफर करते हैं। कई लोग तो पीने के लिए सीलबंद पानी की बॉटल का उपयोग करते हैं, लेकिन सैकड़ों यात्रियों को मजबूरन ही गंदे पानी का उपयोग करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है।

जहां से पानी भरा, वहां हो टेस्टिंग यात्री शर्मा ने बताया कि इस मामले में रेलवे के उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। मांग की है कि जो भी दोषी हो, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही भोपाल, इटारसी स्टेशन में भरे जाने वाले पानी की जांच की जाए। टेस्टिंग से तस्वीर साफ हो जाएगी।

स्टेशनों पर ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग, 151 यात्री पकड़े भोपाल के संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग की गई। अभियान का नेतृत्व मुख्य टिकट निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने किया। इसमें वाणिज्य विभाग के 16 टिकट चेकिंग स्टाफ शामिल रहा। जांच के दौरान स्टेशन के बाहर जाने वाले मार्गों की घेराबंदी की गई। ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के बाहर न निकल सके।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 8 ट्रेनों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान 85 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए। जिनसे 42 हजार 175 रुपए की वसूली की गई। वहीं, 59 यात्री अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़े गए। जिनसे 30 हजार 650 रुपए वसूले गए। 7 मामलों में बिना बुकिंग सामान ले जाने अथवा स्टेशन पर गंदगी फैलाने के लिए 1400 रुपए का जुर्माना भी किया गया।

Hot this week

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

Topics

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img