Tuesday, November 17, 2026
17.1 C
Bhopal

भोपाल में बिना परमिट-फिटनेस चल रहीं स्कूल वैनें जब्त

भोपाल में गुरुवार को चुना भट्टी और कोलार रोड इलाके में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सात स्कूल वैन और मैजिक वाहन जब्त किए गए। ये सभी वाहन बिना फिटनेस सर्टिफिकेट, परमिट और बीमा के स्कूल बच्चों को लेकर सड़कों पर दौड़ रहे थे।

जब्त किए गए वाहनों में सेंट मैरी स्कूल और मदर टेरेसा स्कूल के छात्र-छात्राएं सवार थे। कार्रवाई के दौरान सभी वाहनों को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय और यातायात थाना परिसर में निराकरण हेतु खड़ा किया गया है।

बच्चों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: आरटीओ

परिवहन अधिकारी जितेंद्र शर्मा ने इस कार्रवाई को बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर कदम बताया।

उन्होंने कहा,

बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वाहनों के लिए फिटनेस, बीमा और वैध परमिट अनिवार्य हैं। इनका उल्लंघन करना सीधे तौर पर बच्चों की जान जोखिम में डालने जैसा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में ऐसे वाहनों पर और भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सभी स्कूल वाहनों की होगी सघन जांच

परिवहन विभाग ने ऐलान किया है कि शहर में चल रहे सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस, बीमा, परमिट और ड्राइवर की पात्रता की जांच की जाएगी। खासतौर पर निजी वैन और मैजिक वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, जो अक्सर नियमों की अनदेखी करते हुए स्कूल परिवहन में लगे होते हैं। इस मुहिम का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना और नियमों को ताक पर रखकर चल रहे असुरक्षित वाहनों पर अंकुश लगाना है।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img