Wednesday, October 7, 2026
26.6 C
Bhopal

पुलिस ने 6आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पेश किया चालान

कॉलेज छात्राओं से दुष्कर्म कर उन्हें वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने वाले चर्चित मामले में जहांगीराबाद थाना पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ जिला न्यायालय में चालान पेश किया है। पुलिस ने इस केस में फरहान खान, साहिल खान, सैयद अली अहमद, साद उर्फ शम्सउद्दीन, मोहम्मद नबील और अबरार को आरोपी बनाया है। सभी आरोपी इस समय जेल में बंद हैं।

जहांगीराबाद थाने के जांच अधिकारी द्वारा अभियोग पत्र के साथ पीडि़ताओं और उनके परिजनों के दर्ज बयान, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), वीडियो फुटेज और फोटोग्राफ भी साक्ष्य के तौर पर न्यायालय में पेश किए गए हैं। इन सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया।

इससे पहले 19 जून को अशोका गार्डन थाने ने भी इसी केस में विवेचना पूरी कर आरोपियों के खिलाफ अभियोग पत्र दाखिल किया था। वहीं, 12 जून को बागसेवनिया थाना पुलिस ने फरहान और साहिल के खिलाफ जांच पूरी कर कोर्ट में चालान पेश किया था।

जानकारी के अनुसार पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा मामला अलग-अलग थानों में दर्ज छात्राओं की शिकायतों से जुड़ा हुआ है, जिसमें सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की साजिश रची गई थी।

केस की गंभीरता को देखते हुए तीन थानों की टीमें अलग-अलग आरोपियों के खिलाफ जांच कर रही थीं। अब सभी मामलों में अभियोग पत्र दाखिल कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Hot this week

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

भोपाल: नेहरू नगर में नकाबपोश बदमाशों ने कार में लगाई आग, CCTV फुटेज आया सामने

​भोपाल। शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू...

Topics

आरबीआई से 3 हजार करोड़ का ऋण स्वीकृत, तीन चरणों में होगा पूंजीगत निवेश

भोपाल राज्य सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) को...

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर: शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img