Friday, November 27, 2026
21.1 C
Bhopal

सेक्स रैकेट पकड़ा, महिला समेत तीन भोपाल और होशंगाबाद के युवक गिरफ्तार

बैतूल के शाहपुर थाना पुलिस ने रविवार को भौंरा के पटेल वार्ड में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक रिहायशी मकान में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक महिला को पीड़िता के रूप में बचाया गया है।

एसडीओपी मयंक तिवारी और थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। भौंरा चौकी प्रभारी नीरज खरे को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में ललिता गायकवाड़ (भौंरा), राज कुमार नागोरिया (बाबई होशंगाबाद) और अब्दुल रज्जाक (भोपाल) शामिल हैं।

महाकौशल इलाके की एक महिला को पीड़िता माना गया है। पुलिस के अनुसार घर मालिक इस रैकेट का संचालन कर रहा था। एक महिला दलाल और भोपाल निवासी ग्राहक को आरोपी बनाया गया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध या अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Hot this week

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है सेवा विस्तार, विदाई परेड की तैयारियां अचानक रोकी गईं

भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना...

अस्थि विसर्जन के दौरान विवाद: परिवार ने पुलिस और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट व युवक के अपहरण के आरोप

भोपाल (बैरसिया)। बैरसिया तहसील के ग्राम कड़ैयाशाह में पारधी...

एमपी नगर में 3.10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार, उज्जैन से लाता था खेप

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर जोन-1 में कार्रवाई...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img