Saturday, May 9, 2026
26.1 C
Bhopal

भदभदा स्थित बड़े तालाब में डूबने से युवक की मौत

भोपाल के भदभदा स्थित बड़े तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम का है। करीब दो घंटे बाद उसकी बॉडी को बरामद किया जा सका। युवक दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया था। यहां नहाने का इरादा हुआ और किनारे देखकर पानी में छलांग लगा दी।

इसके बाद में वह ऊपर नहीं आया। दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी, नगर निगम के गोताखोरों की मदद से करीब पांच घंटे बाद शव को बरामद किया जा सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हमीदिया अस्पताल में बॉडी का पीएम कराया जा रहा है।

टीआई निरूपा पांडेय ने बताया कि शुभम महाजन (25) पुत्र बसंत महाजन राहुल नगर में रहता था। वह 12 वीं कक्षा तक पढ़ा था और दस नंबर स्थित जूना जिम में जॉब करता था। मंगलवार की दोपहर को तीन दोस्तों के साथ भदभदा में घूमने आया।

मछली पकड़ने में व्यस्त हो गए दो दोस्त

यहां से सभी दोस्तों ने मछली पकड़ने का इरादा बनाया और सब्जीमंडी के पीछे सीवेज प्लांट के पास बड़े तालाब किनारे पहुंचे। दो दोस्त मछली पकड़ने के लिए बैठ गए। जबकि शुभम और एक अन्य दोस्त नहाने के लिए पानी में उतरे।

दोस्त बोला डाइव लगाई फिर बाहर ही नहीं निकला

मृतक के साथ नहा रहे दोस्त ने पुलिस को बताया कि हम किनारे पर ही नहा रहे थे। इस समय शाम करीब चार बज रहे थे, दोनों को तैरना नहीं आता था लिहाजा नहाने के लिए ऐसे स्थान को चुना जहां पत्थर अधिक थे। शुभम ने एक पत्थर पर चढ़कर पानी में छलांग लगाई, इसके बाद वे बाहर ही नहीं निकला। चंद सेकेंड में ही इस बात की जानकारी शोर मचाकर पास में बैठकर मछली पड़कर रहे दोस्तों को दी।

2 घंटे बाद शव को बरामद किया जा सका

शोर मचाकर पास में बैठे कुछ अन्य लोगों को भी मदद के लिए बुलाया, लेकिन शुभम पानी से बाहर नहीं आया। तब पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने नगर निगम के गोताखोरों को बुलाकर करीब दो घंटे बाद शव को बरामद कर लिया।

Hot this week

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण, उमड़ा जनसैलाब

​कोलकाता/भोपाल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक...

करंट लगने से 7 साल की मासूम की मौत, आंधी में टूटकर जमीन पर गिरा था बिजली का तार

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव...

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

Topics

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img