Thursday, October 1, 2026
30.3 C
Bhopal

युवती से छेड़छाड़-मारपीट मामले में पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

एक युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में खजराना पुलिस ने बंगाली कॉलोनी निवासी आयुष पुत्र पीयूष कनासे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामला एक तरफा प्यार का है।

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि आयुष से उसका परिचय है। सोमवार रात उसका कॉल आया और उसने मिलने की इच्छा जताई। मैंने बहुत रात होने का तर्क देकर मिलने से इंकार कर दिया। तब तक वह घर के पास आ गया था और मुझे बाहर बुलाया। मैं पहुंची, तो उसने कहा कि वह मुझे पसंद करता है।

युवती की आंखों में आई चोट

पुलिस ने बताया कि इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और युवती ने आरोपी को घर से जाने को कहा, तो वह नाराज हो गया। उसने युवती का हाथ पकड़ लिया और अपनी ओर खींचने लगा। हाथ छुड़ाने की कोशिश कर रही युवती से आरोपी ने मारपीट कर दी। जिससे युवती की दोनों आंखों में चोट आई है।

शोरशराबा सुनकर युवती के परिजन घर से बाहर निकल आए और परिजनों को देखे आरोपी भाग खड़ा हुआ। इसके बाद परिजनों के साथ युवती थाने पहुंची और आरोपी आयुष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img