Thursday, October 1, 2026
25.9 C
Bhopal

टीटी नगर इलाके में रहने वाली महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया

भोपाल के टीटी नगर इलाके में रहने वाली महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना मंगलवार रात की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बुधवार दोपहर पीएम के बाद बॉडी परिजनों के हवाले कर दी गई है।

एएसआई दिग्विजय वैष्णव ने बताया कि शिवांगी यादव पिता कृष्ण कुमार यादव (27) को परिजनों ने मंगलवार की रात आठ बजे फंदे पर लटका देखा था। उसको फंदे से उतारकर परिजन जेपी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने चैक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शिवांगी यादव टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित तुलसी नगर में रहती थी। वह प्राइवेट अस्पताल में प्रेक्टिस करती थी।

होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज से रिटायर्ड हैं पिता

शिवांगी के पिता कृष्ण कुमार यादव होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज से रिटायर्ड हैं। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद वह जांच के बिंदु तय करेगी। तफ्तीश के लिए शिवांगी यादव के मोबाइल को जब्त कर लिया है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img