Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

बीजेपी नेता ने रेप पीड़िता को धमकाया,बयान बदलने का दबाव

इंदौर हाई कोर्ट के बाहर एक रेप पीड़िता को धमकाकर जबरन बयान बदलवाने और कागज पर हस्ताक्षर कराने का मामला सामने आया है। इसमें एक कथित बीजेपी नेता सहित चार लोगों के खिलाफ तुकोगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन लोगों ने जेल में बंद अपने साथी को छुड़वाने के लिए पीड़िता को धमकाया और उसके खिलाफ साजिश रची।

हिंदू जागरण मंच के नेता मानसिंह राजावत, लक्की बाहुबली और अन्य लोग गुरुवार देर रात पीड़िता को लेकर तुकोगंज थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने 12 जून 2025 को कनाड़िया थाने में यूसुफ खान के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी। यूसुफ ने पहले खुद को मुकेश बताकर उसके साथ संबंध बनाए और बाद में असली पहचान उजागर हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।

यूसुफ के पक्ष में झूठा बयान देने के लिए दबाव बनाया

पीड़िता का आरोप है कि 21 जुलाई को उसे यूसुफ के दोस्त रवि भाट का फोन आया। उसने मिलने के बहाने बुलाया और जबरन उसे हाईकोर्ट ले गया। वहां यूसुफ के अन्य साथी मुबारक खान, शिवम वर्मा और शिवाय भी मौजूद थे। इन सभी ने पीड़िता पर दबाव बनाकर यूसुफ के पक्ष में झूठा बयान देने को कहा। उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने सहयोग नहीं किया तो उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे और उसे जान से मरवा देंगे।

कागज पर जबरन हस्ताक्षर कराए और धमकी दी

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने जबरन कागज पर उससे हस्ताक्षर करवा लिए और किसी को कुछ बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। डर के कारण वह दो दिन तक अपने कमरे में बंद रही। पीड़िता ने यह भी बताया कि रवि भाट खुद को बीजेपी नेता बताता है और उसके कई बड़े नेताओं के साथ फोटो होर्डिंग्स पर लगे हैं। वह बार-बार पार्टी का नाम लेकर पुलिस कार्रवाई से बचने की धमकी दे रहा था।

पीड़िता को सुरक्षा उपलब्ध कराई

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रवि भाट, मुबारक खान, शिवम वर्मा और शिवाय के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई गई है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img