Wednesday, March 4, 2026
26.4 C
Bhopal

भजन मंडल चलाने वाले विजय कोली से बदमाश एक्टिवा लूटकर ले गए

इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में भजन मंडल चलाने वाले विजय कोली से गुरुवार रात बदमाश एक्टिवा लूटकर ले गए। घटना रात 3 बजे उस समय घटी, जब विजय सरवटे बस स्टैंड के पास इंद्रा नगर में नाश्ता करने गए थे। बदमाशों ने एक्टिवा को पैर मारकर गिराया और लेकर फरार हो गए। विजय की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस गाड़ी नंबर और हुलिया के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। विजय ने बताया कि वह नाश्ता कर रहे थे, तभी बदमाश उनके पास आए और अपनी बातों में उलझा लिया। उन्होंने खुद को भजन-कीर्तन मंडल कार्यक्रमों से जुड़ा बताया और देवी दर्शन का कहकर साथ चलने को कहा। इनमें से एक बदमाश मेरे साथ एक्टिवा पर बैठ गया। जबकि दो अन्य अपनी बाइक से चल रहे थे।

संदिग्धों से पूछताछ कर रही पुलिस

लकड़ी मंडी क्षेत्र में पहुंचने पर आरोपियों ने एक्टिवा को पैर मारकर विजय को गिरा दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। घायल विजय को रास्ते में मदद भी नहीं मिली। वे किसी तरह घर पहुंचे और परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद एफआईआर कराई। पुलिस ने बताया कि कुछ संदिग्धों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

मंगलसूत्र खींच ले गए बदमाश

लूट की एक घटना 22 जुलाई को हुई, जिसमें 24 जुलाई को एफआईआर हुई है। पोला ग्राउंड निवासी रीमा सोनी ने पुलिस को बताया कि वे दो साल के बेटे के साथ स्कूटी से कान्हा नदी नए ब्रिज से निकल रही थीं, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो लड़कों ने झपट्‌टा मारकर गले से मंगलसूत्र खींच लिया और भाग गए। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hot this week

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

बेटों की शराब की लत से परेशान मां ने दी जान, होलिका दहन के बाद घर में लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चीचली...

बैरसिया: शादी के नाम पर ठगी करने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ और उसकी साथी गिरफ्तार

​बैरसिया (भोपाल)। बैरसिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर...

होली की खुशियां मातम में बदली,युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित शिव पार्वती...

Topics

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

बेटों की शराब की लत से परेशान मां ने दी जान, होलिका दहन के बाद घर में लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चीचली...

होली की खुशियां मातम में बदली,युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित शिव पार्वती...

भोपाल: अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों का पथराव, पुलिसकर्मी घायल

​भोपाल। राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में...

राणा मोटर्स के मैनेजर ने साथियों संग मिलकर किया 43 लाख का गबन, 25 कारें बेचीं

​इंदौर। शहर की लसूडिया पुलिस ने तलावली चांदा स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img