Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

नदी में डूबा युवक, तीसरे दिन मिला शव

विदिशा के चरणतीर्थ घाट पर दो दिन पहले डूबे युवक का शव 12 किमी दूर मिला है। उसके परिवार के लोगों को शव सौंपा गया। विदिशा के मोहन गिरी गली निवासी 28 वर्षीय राहुल मालवीय की बेतवा नदी में डूबने से मौत हुई। राहुल 23 जुलाई को चरणतीर्थ घाट पर गया था। नदी में हाथ धोते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

उसके साथ मौजूद महिला ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट मयंक कुमार जैन के निर्देश पर एसडीईआरएफ और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची। तलाश अभियान शुरू किया गया। हालांकि, अंधेरा और बारिश के कारण पहले दिन राहत कार्य रोकना पड़ा।

अगले दिन सुबह से फिर तलाश शुरू की गई। लेकिन दिनभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान युवक का कोई सुराग नहीं मिला। तीसरे दिन सुबह मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर ग्राम बंधेरा के पास बेतवा नदी में एक शव दिखाई दिया।

एसडीईआरएफ की टीम प्लाटून कमांडर रश्मि दुबे के नेतृत्व में परिजनों के साथ घटनास्थल पहुंची। टीम ने शव को नदी से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। राहुल मालवीय की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

राहुल की शादी हो चुकी थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। एक बेटी जिसकी उम्र मात्र दो साल है और एक नवजात बेटा, जिसकी उम्र सिर्फ 21 दिन है। राहुल कबाड़े की दुकान पर ठेकेदारी का काम करता था। परिवार की सारी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img