Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

भोपाल के BJP पार्षद को जान से मारने की धमकी

भोपाल के वार्ड-48 से बीजेपी पार्षद अरविंद कुमार वर्मा ने चूनाभट्‌टी थाने में आवेदन दिया है। जिसमें राहुल मीणा नामक शख्स द्वारा अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने की बात कही गई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। उधर, पार्षद का कहना है कि अवैध गुमटियों का मुद्दा उठाने पर यह धमकी दी गई है।

पार्षद वर्मा ने आवेदन में लिखा कि अहिल्याबाई चौराहे पर होर्डिंग को लेकर राहुल ने मोबाइल पर कॉल करके धमकी दी। सितंबर-24 में भी राहुल और उसके परिवार ने मुझ पर हमला किया था। उसका परिवार 1100 क्वार्टर के सरकारी मकान में कब्जा कर रहा है। धमकी के बाद मेरे परिवार और मेरी जान को खतरा है। घर से निकलने में भी डर लगता है।

निगम बैठक में अतिक्रमण हटाने की मांग की थी

पार्षद वर्मा ने 24 जुलाई को हुई नगर निगम परिषद की बैठक में शाहपुरा लेक पर कैम्पियन स्कूल के सामने से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। इस मुद्दे पर नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने भी आसंदी से कमिश्नर हरेंद्र नारायण को कार्रवाई के आदेश दिए थे। पार्षद वर्मा ने बताया कि यह मांग उठाने के बाद ही धमकी दी गई है। जिसकी शिकायत की है, उसने अवैध रूप से गुमटियां रखी हुई हैं। दो साल पहले भी उस पर कार्रवाई की गई थी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img