Thursday, July 9, 2026
29.4 C
Bhopal

भोपाल-इंदौर हाईवे पर युवक-युवती ने जहर खाया

सीहोर में भोपाल-इंदौर हाईवे पर युवक-युवती ने जहर खा लिया। दोनों एक स्विफ्ट डिजायर कार में बेसुध अवस्था में मिले। शनिवार शाम को एक राहगीर ने शिव सागर ढाबे के पास खड़ी कार में बेसुध युवक-युवती को देखकर डायल 100 और 108 को सूचना दी। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि आरंभिक दृष्टि में ऐसा लग रहा है कि इन्होंने जहर खाया है।

सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को कार से निकालकर जिला अस्पताल ले गई। अस्पताल में लड़की की मौत हो गई। युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी रवीन्द्र यादव ने बताया कि उन्हें मामले की सूचना अस्पताल से मिली है। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर दोनों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। युवक-युवती के परिजनों से संपर्क होने के बाद ही घटना का कारण पता चल पाएगा। संभवतः यह खंडवा जिले के हरसूद क्षेत्र के हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और अधिक जानकारी जुटाने में जुटी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ने जहर क्यों खाया।

Hot this week

भोपाल: कोहेफिजा में स्कूल वैन खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे 6 बच्चे

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह...

विदिशा जिला अस्पताल में गेट पर डिलीवरी मामला: तीन नर्सिंग अधिकारी निलंबित

​विदिशा। जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड के मुख्य गेट...

Topics

भोपाल: कोहेफिजा में स्कूल वैन खंभे से टकराई, बाल-बाल बचे 6 बच्चे

​भोपाल। शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह...

विदिशा जिला अस्पताल में गेट पर डिलीवरी मामला: तीन नर्सिंग अधिकारी निलंबित

​विदिशा। जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड के मुख्य गेट...

भोपाल: टाइगर मूवमेंट एरिया में पहाड़ और पेड़ों पर चला बुलडोजर, अवैध प्लाटिंग का आरोप

​भोपाल। राजधानी के टाइगर मूवमेंट एरिया (अकबरपुर) में पर्यावरण...

पारिवारिक विवाद में भाई ने ली भाई की जान

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह मामूली कहासुनी...

मोबाइल में मग्न था युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

​भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img