Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

बीटेक छात्र से मोबाइल छीनकर बाइक से फरार

टीटी नगर थाना क्षेत्र में मोबाइल झपटमारी का मामला सामने आया है। घटना रात 12 बजे की है। युवक मैनिट में बीटेक फर्स्ट ईयर का छात्र है। वह अपने दोस्त के साथ रात में एमपी नगर के लिए मैनिट से निकला था।

इसी दौरान नानके पेट्रोल पंप के पास मोबाइल फोन पर बात करते समय किसी अज्ञात युवक ने स्पोर्ट्स बाइक से उसका मोबाइल झपट लिया। मोबाइल की कीमत 25 हजार रुपए है।

टीटी नगर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिकरवार ने बताया कि 19 वर्षीय तन्मय झाड़े इंदौर का रहने वाला है। भोपाल में वह मैनिट से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। तन्मय बीटेक फर्स्ट ईयर में है। बुधवार की रात वह अपने दोस्त के साथ मैनिट से एमपी नगर के लिए निकला। तन्मय माता मंदिर होते हुए नानके पेट्रोल पंप पहुंचा था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर कॉल आ गया। इसी समय नानके पेट्रोल पंप के पास खड़े स्पोर्ट्स बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारा और मोबाइल लेकर फरार हो गए।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img