Monday, May 11, 2026
36.1 C
Bhopal

भोपाल में राजपूत समाज का हरियाली तीज महोत्सव

भोपाल के चार इमली स्थित महाराणा प्रताप भवन में राजपूत समाज की महिलाओं का तीज महोत्सव हुआ। इसमें महिलाओं ने डांस, गायन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डांस में पहले नंबर पर नीलम सिंह रहीं। वहीं, जया नेगी तीज क्विन चुनी गईं। अर्चना पुंडीर समेत अन्य महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया।

मध्यप्रदेश राजपूत समाज के महिला प्रकोष्ठ ने यह आयोजन रखा था। प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. अनीता भदौरिया ने बताया, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य करते हुए सामाज में जागरूकता पैदा करना था।

देखिए कार्यक्रम की तस्वीरें…

ये थीं अतिथि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेविका उमा भदौरिया, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सीमा सिंह थीं। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेविका स्मिता भदौरिया ने की। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाकर की। महिलाओं ने स्व-निर्मित उत्पादों के स्टॉल्स भी लगाए। जिसमें हर्बल प्रोडक्ट, बुटीक द्वारा बनाए गए स्पेशल ड्रेसेज, ज्वैलरी आइटम्स आदि प्रमुख थे।

इन्हें किया पुरस्कृत

नृत्य में अर्चना पुंडीर, नीलम सिंह, दीपिका राणा, ज्योति चौहान, आशा सेंगर को पुरस्कृत किया गया। इसमें नीलम फर्स्ट आईं। जया नेगी को तीज क्विन चुना गया। गीत में अमिता सिंह, रैंप वॉक में मेघा राणा, भारती पंवार और रुचि सोलंकी को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिताएं भी हुईं।

कार्यक्रम में अनिता कुशवाह, शोभा सिंह, आशा सेंगर, सोफिया सिंह, पीयूष सिंह, भारती पंवार, गीता सिंह, आशा सिंह, मेकल सुता, प्रीति कुशवाह, आशुतोष भदौरिया आदि भी मौजूद थीं।

Hot this week

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

पानी की किल्लत से फूटा जनता का गुस्सा, निगम दफ्तर के बाहर फोड़े मटके

​भोपाल। राजधानी के बरखेड़ा पठानी क्षेत्र में पिछले एक...

हथाईखेड़ा डेम में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

​भोपाल। राजधानी के हथाईखेड़ा डेम में सोमवार सुबह उस...

भोपाल में पति का मोटापा बना तलाक की वजह

भोपाल। राजधानी के एक हैरान कर देने वाले मामले...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img