Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार

जबलपुर के शास्त्री ब्रिज स्थित क्वीन स्पा सेंटर में देह व्यापार का मामला सामने आया है। सोमवार को ओमती थाना पुलिस ने इस स्पा सेंटर पर छापा मारा, जहां से आपत्तिजनक सामग्री के साथ तीन युवतियों को हिरासत में लिया गया। साथ ही, सेंटर के मैनेजर और एक ग्राहक को भी गिरफ्तार किया है।

क्वीन स्पा सेंटर यश दुबे का बताया जा रहा है, जो कि अभी फरार है। दरअसल एसपी सम्पत उपाध्याय को सूचना मिली थी कि शास्त्री ब्रिज के पास एक स्पा सेंटर है, जहां अनैतिक काम हो रहे है। एसपी ने तुरंत सीएसपी ओमती और सीएसपी कोतवाली को कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्राहक बनाकर भेजा पुलिसकर्मी

एसपी के निर्देश पर तुरंत पुलिस टीम जांच में जुट गई। सीएसपी रितेश कुमार और सोनू कुर्मी ने सबसे पहले एक पुलिस जवान को एक हजार रुपए देकर सिविल यूनीफार्म में ग्राहक बनाकर भेजा। मौके पर जाकर जवान ने देखा कि स्पा सेंटर पर अनैतिक काम चल रहे थे, जिसकी सूचना जवान ने इशारे से सीएसपी को दी। इसके फौरन बाद मदनमहल और ओमती थाना पुलिस की रेड ने मारा।

स्पा सेंटर की काउंटर पर मौजूद युवक ने अपना नाम शिवांश राजपूत बताया और खुद को सेंटर का मैनेजर बताया। पूछताछ के बाद जब पुलिस अंदर पहुंची, तो तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। साथ ही कमरे में अली हैदर नामक युवक और एक 26 वर्षीय महिला भी आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए।

सीएसपी ओमती सोनू कुर्मी ने बताया कि शास्त्री ब्रिज स्थित क्वीन स्पा सेंटर के मालिक यश दुबे है, जिसके नाम से गुमास्ता बना हुआ है, हालांकि मौके पर वह नहीं मिला है। तालाशी के दौरान आपत्तिजनक सामान, 2 रजिस्टर जिसमें ग्राहकों का नाम लिखा जाता है, फोन-पे क्यूआर कोड, स्पा सेंटर द क्वीन यूनिसेक्स सैलून एण्ड स्पा के संचालन का लाइसेंस, जिसकी वैधता तारीख 1-4-24 से दिनांक 31-3-25 तक लिखी थी, इसके अलावा 5 हजार रूपए, 1 आईफोन को जप्त किया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी शिवांश राजपूत और अली हैदर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143(3), 3(5) बीएनएस और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं 3, 4, 5 व 6 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। तीनों युवतियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Hot this week

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img