Tuesday, September 29, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में कॉलेज संचालक के घर पर चला बुलडोजर

भोपाल के कोलार इलाके स्थित ग्राम बंजारी में एक्स्टॉल कॉलेज के संचालक ज्ञानेंद्र भटनागर के घर नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चला दिया। गेट बाउंड्रीवॉल को भी तोड़ दिया गया। ज्ञानेंद्र ने इस पूरी कार्रवाई को अवैधानिक और गुंडों के इशारे पर कब्जे की मंशा से किया जाने वाला बताया है।

पूरी कार्रवाई 18 जुलाई की है, जिसकी शिकायत ज्ञानेंद्र की ओर से बुधवार को एडिशनल पुलिस कमिश्नर अवधेश गोस्वामी के कार्यालय तक पहुंची। तब पूरा मामला उजागर हुआ। ज्ञानेंद्र का आरोप है कि जिस हिस्से को अवैध बताकर तोड़ा गया है, वहां सोनू पचौरी ने अपने गुंडो की तैनाती कर दी है। कार्रवाई के बाद से ही उन्हें उन्हीं की घर और जमीन पर नहीं जाने दिया जा रहा है।

ज्ञानेंद्र भटनागर के मुताबिक जहां कार्रवाई की गई वहां उनका बीस साल पुराना निर्माण था। आस पास की एक एकड़ जमीन उन्हीं की है। सोनू पचौरी और उसके गुंडो ने पुलिस की मौजूदगी में मेरे निर्माण को ध्वस्त किया है। जिससे करीब 15-20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। कार्रवाई के दौरान सोनू के गुंडे पुलिस की मौजूदगी में मेरे बेटे को धमकाते रहे। पुलिस भी उन्हीं की भाषा बोलकर हमें धमकाती रही। थाने शिकायत करने पहुंचे तो शिकायत नहीं सुनी गई।

पुराने गुंडे पर कब्जे का आरोप

कार्रवाई निगम ने की है तो किस हक से सोनू के गुंडो ने कार्रवाई के बाद नियम विरुद्ध बताकर तोड़े गए मकान के हिस्से पर कब्जा कर रखा है। इस बात का जवाब कोई देने के लिए तैयार नहीं है। सोनू पुराना गुंडा है, व्यापम घोटाले का मास्टर माइंड है और लंबे समय तक जेल काट चुका है। वे लगातार हमें धमका रहा है, हमारी जमीन छोड़ने का दबाव बना रहा है। लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। टीटी नगर इलाके में भी सोनू गोलीकांड कर चुका है। उसके खिलाफ कई केस भी दर्ज हैं।

पुलिसकर्मी पर भी धमकाने के आरोप

ज्ञानेंद्र की ओर से बताया गया कि कार्रवाई की दौरान एक पुलिसकर्मी ने उनके बेटे को धमकाया है, इसका वीडियो उनके पास है। वहीं नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी मधुसूदन तिवारी ने बताया कि कार्रवाई नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन टीम ने की है। नियम विरूद्ध बने हिस्से को तोड़ा गया है।

टीआई बोले- पुलिस पर लगे आरोप निराधार

कोलार थाने के टीआई संजय सोनी ने बताया कि पुलिस पर लगे बदसलूकी के आरोप निराधार हैं। नगर निगम ने कार्रवाई के लिए लिखत में बल की मांग की थी। कानून व्यस्था को बनाए रखने के लिए कार्रवाई के दौरान बल को मौके पर भेजा गया था।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img