Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

नाजिया बनी निकिता:हिंदू युवक से शादी कर रुपए-जेवर ले भागी

गांधीनगर में एक युवक के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मुस्लिम है, लेकिन उसने खुद को हिंदू बताकर शादी की। इस बात का पता कुछ दिन बाद चला। उसका सोशल मीडिया अकाउंट चेक किया तो पाया कि वह नाजिया है।

जबकि उसने मुझे निकिता बोलकर शादी की थी। शादी के बाद वह घर के जेवर और 50 हजार रुपए भी साथ ले गई। पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय युवक को श्री परशुराम सेना विधि प्रकोष्ठ के लोग पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के पास लेकर पहुंचे थे।

युवक का कहना है उसने 24 फरवरी 2025 को निकिता से शादी की थी। बाद में पता चला कि निकिता शादीशुदा है और उसका करीब 5 साल का बच्चा भी है। पुलिस कमिश्नर के स्थान पर आरआई दीपक पाटिल ने युवक का आवेदन लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पीड़ित युवक ने बताया, कुछ समय पहले मेरी मुलाकात नरेंद्र से हुई थी। मैंने शादी करने की बात की तो नरेंद्र ने कहा उसके साथी कोमल उर्फ पठान और रीना का काम ही शादी करवाना है। उन्होंने मुझसे 3 लाख रुपए लेकर निकिता से मिलवाया। वह पसंद आ गई तो धार कोर्ट में शादी करवा दी। बाद में पता चला निकिता हिंदू नहीं, मुस्लिम है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img