Tuesday, September 29, 2026
23.7 C
Bhopal

रेप के आरोपी को 20 साल जेल

रायसेन के बेगमगंज में एक नाबालिग के साथ रेप के मामले में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी ने गुरुवार को आरोपी को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

अपर लोक अभियोजक धीरेंद्र सिंह गौर ने बताया कि थाना बेगमगंज में आरोपी पुष्पोत्तम आदिवासी को दोषी पाया गया। आरोपी पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने सभी साक्ष्यों की समीक्षा के बाद आरोपी को दोषी करार दिया। 2000 रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

मामले के अनुसार, पीड़िता 30 नवंबर 2022 को बेगमगंज के शासकीय स्कूल में पढ़ने गई थी। जब वह शाम को घर नहीं लौटी, तो परिवार को पता चला कि वह दोपहर के भोजन के बाद से स्कूल नहीं गई थी। परिवार ने सभी रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

पीड़िता के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बहन को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने तलाश अभियान चलाकर पीड़िता को बरामद किया। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पुष्पोत्तम आदिवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाया और कठोर सजा सुनाई।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img