Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

महिला ने 3 बेटों के साथ खाया जहर

इंदौर के मांगलिया में रहने वाली एक महिला ने अपने तीन बेटों के साथ जहर खा लिया। चारों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया है। पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया है।

शिप्रा पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार रात 10 बजे के लगभग की है। मांगलिया से एबुलेंस से अन्नूसिंह (32) और उसके तीन बेटे आकाश (13),राज (12) पवन (10) एमवाय लाया गया था।

डॉक्टरों की तरफ से सूचना मिली कि तीनों ने जहर खाया है। देर रात पुलिस की टीम एमवाय पहुंची। यहां महिला के बयान लिए गए तो उसने बताया कि उसने बच्चों को मिठाई में जहर दिया है। इसके बाद खुद भी जहर खा लिया।

पड़ाेसियों ने बताया विवाद हो रहा था

महिला ने पूछताछ में अपने पति जबर सिंह से विवाद की बात पुलिस को बताई है। आसपास के लोगों ने बताया कि अन्नू और उसके पति जबर सिंह के बीच विवाद चल रहा था। रात में घर से लड़ने की आवाजें आ रही थी। बाद में जबर सिंह घर से चला गया। पुलिस जब जबर सिंह के घर पहुंची तो वह मौके पर भी नहीं मिला है। फिलहाल मामला जांच में है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img