Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

तबस्सुम ने अपने प्रेमी दानिश के साथ मिलकर पति की हत्या कराई

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल पति की बेरहमी से हत्या कराई, बल्कि शव को पहचान न हो सके इसलिए तेजाब से जला भी दिया. यह खौफनाक घटना छर्रा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां यूसुफ नामक व्यक्ति की दर्दनाक हत्या उसके ही घरवालों ने की साजिश में अंजाम दी.

जानकारी के मुताबिक, मृतक यूसुफ के पिता भूरे खां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा 29 जुलाई को घर से काम पर गया था और फिर लौटकर नहीं आया. वह मंडी में पल्लेदारी का काम करता था. परिजन कई दिनों तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. अंततः परिजनों ने छर्रा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई

कुछ दिन बाद पुलिस को सूचना मिली कि कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव बरामद हुआ है, जो बुरी तरह से तेजाब से जला हुआ था और ईंट-भट्टों के बीच पड़ा था. शव में कीड़े पड़ चुके थे. पुलिस ने शव की शिनाख्त यूसुफ के रूप में की. जांच में सामने आया कि यूसुफ की पत्नी तबस्सुम ने अपने प्रेमी दानिश के साथ मिलकर उसकी हत्या कराई.

हत्या से पहले यूसुफ के हाथ-पैर बांधे गए और धारदार हथियार से उसका पेट फाड़ा गया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी तबस्सुम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दानिश और उसके परिजन अभी फरार हैं. पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. DSP धनंजय सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img