Saturday, August 15, 2026
25.1 C
Bhopal

पत्नी के प्रेमी ने सुपारी देकर करवाई पति की हत्या, घटना के बाद होटल में मनाई पार्टी

बूंदी:डाबी थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई युवक सोनू सिंह हाड़ा की नृशंस हत्या का पर्दाफाश करते हुए जिला पुलिस ने वारदात में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हत्याकांड की जड़ में प्रेम प्रसंग से उपजी पुरानी रंजिश सामने आई है. पुलिस के अनुसार मृतक सोनू सिंह की पत्नी से आरोपी अरमान मोहम्मद का प्रेम संबंध था, जिसे लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था. इसी रंजिश के चलते अरमान ने कोटा से तीन बदमाशों को एक लाख रुपए की सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलवाया.

ऐसे खुला मामला: पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने गुरुवार शाम को बताया कि मुख्य साजिशकर्ता अरमान मोहम्मद ने अपने कोटा निवासी तीन साथियों आकाश उर्फ गोल्डी, आशीष उर्फ आशु राठौर और अनिल मीणा को सुपारी देकर सोनू की हत्या करवाई. इन चारों को बूंदी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है.

खून से लथपथ मिला था शव: मृतक के भाई भंवर सिंह ने डाबी थाने में रिपोर्ट देकर बताया था कि उसका छोटा भाई सोनू सिंह एक धर्म कांटा पर काम करता था और डाबी में किराए के मकान में रहता था. गत 4 अगस्त की रात को सोनू की पत्नी ने उसका मोबाइल बंद आने की सूचना दी. इसके बाद परिजन उसे ढूंढते हुए कराड़ा के पराणा गांव पहुंचे, जहां एक खाली स्टॉक यार्ड में सोनू खून से लथपथ हालत में बेहोश मिला. उसके शरीर पर जगह-जगह चाकुओं से वार के घाव थे.

अरमान ने रची खौफनाक साजिश: एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी अरमान मोहम्मद का मृतक की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था. सोनू द्वारा टोका-टाकी करने से अरमान नाराज था. करीब तीन महीने पहले उसने कोटा के तीन युवकों से संपर्क कर एक लाख रुपए की सुपारी तय की थी. 50 हजार पहले और 50 हजार हत्या के बाद देना तय हुआ था. अरमान ने गत 4 अगस्त को अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर तीनों सुपारी किलरों को डाबी बुलाया. साजिश के मुताबिक तीनों पहले से स्टॉक यार्ड में छिपे हुए थे. जैसे ही सोनू वहां पहुंचा, गोल्डी और आशु ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. विरोध करने पर अरमान ने भी उसके गले पर चाकू से वार किया.

घटना के बाद होटल में मनाई पार्टी: एसपी ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी अनिल मीणा पहले से तैयार बाइक पर तीनों को लेकर भाग निकला. चारों ने गोपालपुरा घाटी के पास एक होटल में जन्मदिन पार्टी कर अपनी मौजूदगी का बहाना बनाया और बाद में फरार हो गए. लेकिन पुलिस की सतर्कता और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उन्हें दबोच लिया गया. पुलिस ने सोनू सिंह की नृशंस हत्या के मामले में कोटा निवासी आकाश उर्फ गोल्डी (23), आशीष उर्फ आशु राठौर (18), अनिल मीणा (18) और बूंदी निवासी अरमान मोहम्मद (25) को गिरफ्तार किया है.

करणी सेना ने किया था हाइवे जाम: इस नृशंस हत्या से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था. करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हत्या के विरोध में डाबी के पास नेशनल हाइवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया और चार घंटे तक चक्काजाम किया था. इस दौरान सैकड़ों वाहन फंसे रहे. प्रशासन ने लोगों को समझाइश कर जाम खुलवाया.

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img