Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

पत्नी ने कान में जहर देकर पति को मार डाला, YouTube से सीखा मर्डर का तरीका

तेलंगाना के करिमनगर में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। इस हत्या की साजिश इतनी ठंडे दिमाग से रची गई थी कि महिला ने इसे अंजाम देने के लिए यूट्यूब का सहारा लिया। मृतक की पहचान संपथ के रूप में हुई है, जो एक पुस्तकालय में सफाईकर्मी था। वह शराब पीने का आदी था और अक्सर नशे की हालत में पत्नी रामादेवी से झगड़ा करता था। परिवार में दो बच्चे हैं, जिनका भरण-पोषण रामादेवी अपने नाश्ते की दुकान से करती थी। नाश्ते की दुकान पर ही रामादेवी की मुलाकात 50 साल के कर्रे राजय्या से हुई। बाद में दोनों के अवैध संबंध बन गए।

पुलिस जांच में सामने आया कि रामादेवी ने अपने पति से छुटकारा पाने की ठान ली थी। इसके लिए उसने यूट्यूब पर खोजबीन कर एक वीडियो देखा जिसमें कीटनाशक को किसी के कान में डालकर हत्या करने का तरीका बताया गया था। रामादेवी ने यह खौफनाक योजना अपने प्रेमी राजय्या को बताई। इसके बाद दोनों ने मर्डर की योजना बनाई।

नशे में मौत का प्लान

हत्या वाली रात राजय्या और उसके दोस्त श्रीनिवास ने संपथ को बॉम्माकल फ्लाईओवर के पास शराब पीने के बहाने बुलाया। शराब पीने के बाद जैसे ही संपथ नशे की हालत में जमीन पर गिरा, राजय्या ने उसके कान में कीटनाशक डाल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद, राजय्या ने रामादेवी को कॉल कर सूचित किया कि काम हो गया है।

पत्नी ने खुद की लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट

अगले दिन रामादेवी ने पुलिस थाने जाकर संपथ की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई, जैसे वह कुछ नहीं जानती हो। लेकिन पुलिस को शक तब हुआ जब 1 अगस्त को संपथ का शव मिलने के बाद, रामादेवी और राजय्या दोनों ने एक सुर में कहा कि पोस्टमार्टम न कराया जाए। इस मांग ने पुलिस को और सतर्क कर दिया। मृतक के बेटे ने भी मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से जांच की मांग की।

पुलिस ने जब फोन कॉल डेटा, लोकेशन ट्रैकिंग और CCTV फुटेज खंगाले तो साजिश की परतें खुलने लगीं। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया। रामादेवी, राजय्या और श्रीनिवास के गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img