Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

मेकअप आर्टिस्ट ने प्रेमी के साथ मिलकर करदी पति की हत्या

अपनी आंखों के सामने पति की जमकर पिटाई, हालत खराब होने के बाद भी इलाज के बदले 3 दिन तक घर पर रखना और फिर मौत के बाद हादसे का नाटक… पति-पत्नी के रिश्तों की नाजूक होती डोर की एक और दिल दहलाने वाली कहानी सामने आई है. पति की हत्या कराने वाली महिला अब पुलिस की गिरफ्त में है. महिला की गिरफ्तारी उसकी 13 साल की बेटी की गवाही के आधार पर की गई. जिसने अपने पिता की हत्या की खौफनाक साजिश से जुड़ी अहम जानकारियां पुलिस को दी.

गोरेगांव में पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार

दरअसल मुंबई के गोरेगांव में एक महिला मेकअप आर्टिस्ट राजश्री अहिरे को उसके मेकअप आर्टिस्ट पति भरत लक्ष्मण अहिरे की हत्या की साज़िश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मुंबई की आरे कॉलोनी पुलिस ने 35 वर्षीय राजश्री अहिरे को अपने प्रेमी के साथ, पति भरत लक्ष्मण अहिरे की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इस केस में प्रेमी चंद्रशेखर पडायाची और उसका साथी रंगा फिलहाल फरार है.

बताया जा रहा है प्रेम-प्रसंग के कारण पति-पत्नी में झगड़ा हुआ, इसके बाद भरत ने चंद्रशेखर को फोन किया, मिलने के लिए बुलाया, पत्नी राजश्री भी पहुँची, 15 जुलाई की रात इनके बीच मारपीट हुई.

आखों के सामने पिटता रहा पति, पत्नी ने नहीं बचाया

बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर ने उसकी छाती, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर मुक्का मारना शुरू किया और चंद्रशेखर के सहयोगी रंगा ने हमले के दौरान भरत को पीछे से पकड़ रखा था. हमले को देखने के बावजूद पत्नी राजश्री ने न तो हस्तक्षेप किया और न ही पति को बचाने के लिए किसी से मदद मांगी.

पिता की बीमारी की जानकारी बेटी ने रिश्तेदारों को दी

जैसे ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा होने लगे, दोनों हमलावर भाग गए. अपने पति को अस्पताल ले जाने के बजाय, राजश्री पति को घर ले गई और तीन दिनों तक बिना किसी इलाज के वहीं रखा. इस दौरान, दंपति की दो बच्चियों ने पिता की बिगड़ती हालत देखी, 13 साल की बड़ी बेटी ने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी.

पत्नी ने बाइक एक्सीडेंट का बनाया बहाना

राजश्री ने मामला छिपाते हुए दावा किया कि भरत एक बाइक दुर्घटना में घायल हुआ था. पति को मलाड के पठानवाड़ी स्थित एक सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 5 अगस्त को इलाज के दौरान भरत की मौत हो गई. 13 वर्षीय बेटी की गवाही के आधार पर आरे कॉलनी पुलिस ने राजश्री को गिरफ्तार किया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश चल रही है.

Hot this week

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

Topics

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img