Thursday, June 25, 2026
27.3 C
Bhopal

खनन माफिया अमित खम्परिया पर 90 हजार का इनाम

खनन माफिया अमित खम्परिया करोड़ों रुपए के फर्जीवाड़े में लंबे समय से फरार है। उस पर जबलपुर पुलिस ने 60 हजार और बालाघाट पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

जबलपुर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा ने इनाम की घोषणा के साथ ही पुलिस को निर्देश दिए है कि जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार किया जाए।

फरार अमित खम्परिया के खिलाफ थाना संजीवनी नगर में 2022 में हुए अपराध के बाद धारा 420, 406, 386, 294, 323, 506 एससी एसटी तथा थाना मदनमहल धारा 420, 406, 467, 468, 471, 474, 112, 120 बी, 109, 204 के प्रकरण में फरार घोषित किया हैं।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाले या सूचना देने वाले को सहयोग प्रदान करने वाले को संजीवनी नगर के दोनों प्रकरणों में 15 हजार रुपए एवं थाना मदन महल के प्रकरण में 15 हजार रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर अतुल सिंह ने की थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी हेतु हर सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी किन्तु गिरफ्तारी नहीं की जा सकी।

जबलपुर एसपी पुलिस सम्पत उपाध्याय ने थाना संजीवनी नगर एवं थाना मदन महल के प्रकरणों में फरार आरोपी अमित खम्परिया पिता अनिरुद्ध खम्परिया निवासी दुर्गा कॉलोनी संजीवनी नगर पर उद्घोषित इनाम राशि में बढ़ाने के लिए महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर प्रमोद वर्मा को भेजा और उस पर 30 हजार रुपए के नकद पुरस्कार की उद्घोषणा की गई है।

इसके साथ ही पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन ने अमित खम्परिया की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की उद्घोषणा की है। इसी प्रकार थाना संजीवनी नगर में पंजीबद्ध प्रकरण के आवेदक द्वारा भी फरार आरोपी अमित खम्परिया की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की उद्घोषणा की गई है।

Hot this week

ईडी का बड़ा एक्शन, भोपाल और रीवा-जबलपुर में करोड़ों की जब्ती

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश में बड़ी...

भोपाल: बिजली खंभे पर मरम्मत के दौरान युवक की दर्दनाक मौत, लाइनमैनों पर लापरवाही का आरोप

​भोपाल। रायसेन रोड स्थित बिलखिरिया क्षेत्र में बुधवार शाम...

Topics

ईडी का बड़ा एक्शन, भोपाल और रीवा-जबलपुर में करोड़ों की जब्ती

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश में बड़ी...

कटारा हिल्स पुलिस ने सुलझाया एक महीने पुराना ‘ब्लाइंड मर्डर’, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। कटारा हिल्स पुलिस ने एक महीने पहले इकोलॉजिकल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img