Sunday, August 30, 2026
26.1 C
Bhopal

दिल्ली में सीएम डॉ मोहन यादव ने आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की

दिल्ली में सीएम डॉ मोहन यादव ने आज सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। सीएम ने पीएम नरेन्द्र मोदी को अक्टूबर में मप्र में होने वाले किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए न्योता दिया।

भोपाल या सीहोर में होगा किसान सम्मेलन अक्टूबर के महीने में होने वाला किसान सम्मेलन भोपाल या सीहोर में से किसी स्थान पर हो सकता है। इसमें कृषि के क्षेत्र में अच्छा करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित किए जा सकते हैं। मिलेट्स पैदा करने वाले किसानों, आदिवासियों को भी पुरस्कृत किया जा सकता है।

एमपी में औद्योगीकरण का बड़ा अभियान जारी

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में वंदे मेट्रो कोच बनाने की फैक्ट्री शुरू की गई है और भोपाल में जल्द ही मेट्रो ट्रेन सेवा शुरू होने वाली है। इसके अलावा, किसान सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जब आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है, तो स्वाभाविक रूप से गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का उत्पादन होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले लगभग सवा साल में मध्यप्रदेश में औद्योगीकरण के क्षेत्र में बड़े अभियान चलाए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप लगभग 30 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हुए हैं और करीब 21 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस दिशा में आगे और तेजी से काम करने की आवश्यकता है।

रविवार को धर्मेंद्र प्रधान से की थी मुलाकात सीएम ने कल रविवार को दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की थी। सीएम ने केन्द्रीय मंत्री प्रधान से मप्र में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की जानकारी दी थी। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति के तहत प्रदेश के स्कूली और उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रमों पर चर्चा की थी।

Hot this week

राजधानी में स्क्रैप कारोबारी ने की आत्महत्या

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के 12 नंबर मल्टी (इंद्रा...

कटारा हिल्स के अमलतास चौराहे पर फूटा गुस्सा, लोगों ने फूंका नगर निगम का पुतला

​भोपाल कटारा हिल्स स्थित अमलतास चौराहे पर रविवार को स्थानीय...

मनपसंद शादी की जिद: मां और मामा ने घोंटा 17 साल की बेटी का गला

राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में 17 वर्षीय...

Topics

राजधानी में स्क्रैप कारोबारी ने की आत्महत्या

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के 12 नंबर मल्टी (इंद्रा...

कटारा हिल्स के अमलतास चौराहे पर फूटा गुस्सा, लोगों ने फूंका नगर निगम का पुतला

​भोपाल कटारा हिल्स स्थित अमलतास चौराहे पर रविवार को स्थानीय...

मनपसंद शादी की जिद: मां और मामा ने घोंटा 17 साल की बेटी का गला

राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में 17 वर्षीय...

सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, 40 लाख के जेवर और डेढ़ लाख नकद पार

मुरैना (शहर कोतवाली)। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के नैनागढ़ इलाके...

भोपाल में अवैध हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, छुरियां और रिवॉल्वर बरामद

​भोपाल क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी के...

भोपाल में हलवाई ने लगाई फांसी, छतरपुर में रहती है पत्नी

निशातपुरा थाना क्षेत्र के कृषक नगर, करोंद में किराए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img