Thursday, May 21, 2026
29.1 C
Bhopal

पड़ोसियों ने महिला और बेटे पर किया हमला

इंदौर के हीरानगर में एक महिला को उसके पड़ोसी और उनके साथियों ने घर में घुसकर बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने महिला के घर पर पथराव भी किया और बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ की। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल

में भर्ती कराया गया है। मारपीट और हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

हीरानगर पुलिस ने स्वाति भालेकर की शिकायत पर पड़ोसी राघवेन्द्र पुत्र देवेंद्र सिंह पंवार, उसके दोस्त दिव्यांशु पुत्र लक्ष्मण घोलप और राहुल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। स्वाति का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, स्वाति ने बयान में बताया कि उनके घर के सामने राघवेन्द्र ने अपने दोस्त की कार खड़ी कर रखी थी। रविवार सुबह जब वह बाहर सफाई कर रही थी, तो उसने कार हटाने के लिए कहा। इस बात पर देवेन्द्र और उसके साथी बहस करने लगे। तभी स्वाति का बेटा आदित्य बाहर आया, तो आरोपियों ने उससे भी बहस की।

इसके बाद तीनों आरोपियों ने घर में घुसकर बेसबॉल के बल्ले और रॉड से महिला और उसके बेटे पर हमला किया। इसके बाद घर के बाहर पथराव किया गया, जिससे घर के कांच और दरवाजों को भी नुकसान पहुंचा। आरोपियों ने काफी देर तक परिवार को धमकाया।

स्वाति और उसका बेटा आदित्य आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू हुआ। स्वाति को सिर पर गंभीर चोट आई है।

Hot this week

सीधी: युवा मोर्चा की दारू पार्टी में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

कांग्रेस ने साधा निशाना; भाजपा ने मामला दबाने का...

बेलमोर्ट पार्क के बिल्डर ऑफिस में भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान जलकर खाक

इंदौर। लसूडिया क्षेत्र स्थित बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस और...

सांप के काटने से बिजली विभाग के ड्राइवर की मौत, 8 दिन चला इलाज

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा इलाके में सांप के काटने...

भोपाल में पंजाब मेल से उतरीं 5 महिलाएं समेत 7 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 36 किलो माल जब्त

भोपाल। राजधानी की क्राइम ब्रांच पुलिस ने ट्रेन के...

Topics

सीधी: युवा मोर्चा की दारू पार्टी में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

कांग्रेस ने साधा निशाना; भाजपा ने मामला दबाने का...

बेलमोर्ट पार्क के बिल्डर ऑफिस में भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान जलकर खाक

इंदौर। लसूडिया क्षेत्र स्थित बेलमोर्ट पार्क के मेंटेनेंस और...

सांप के काटने से बिजली विभाग के ड्राइवर की मौत, 8 दिन चला इलाज

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा इलाके में सांप के काटने...

सरकारी नौकरी के नाम पर 5 युवाओं से ₹7.75 लाख की ठगी, आरोपी फरार

ग्वालियर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं...

पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला

छतरपुर।शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत महोबा रोड इलाके में...

भोपाल: शादी के नाम पर ढाई लाख की ठगी, मंदिर में फेरे लेने के 10 दिन बाद दुल्हन फरार

​नजीराबाद (भोपाल)। राजधानी के नजीराबाद थाना क्षेत्र में शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img