Saturday, August 29, 2026
26.1 C
Bhopal

छात्रा से होटल ले जाकर रेप

ग्वालियर पुलिस ने नाबालिग छात्रा से रेप करने और उसके वीडियो शूट कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी राहुल सेन को भिंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फिलहाल हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।

गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह यादव ने बताया कि 9वीं कक्षा की छात्रा ने अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। छात्रा ने बताया कि उसकी दोस्ती आरोपी राहुल सेन से थी। 31 जुलाई को स्कूल जाते समय आरोपी ने उसे दोस्ती का झांसा देकर होटल ले जाकर उसके साथ गलत कार्य किए और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा।

धमकी के कारण छात्रा चुप रही, लेकिन बाद में आरोपी का साथी संदीप (चंदोखर) आया और छात्रा को उसके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। डर के कारण छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश की और भिंड में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरवाई थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी का एक सहयोगी अभी फरार है और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...

इंदौर के वी-आर-वन रेस्टोरेंट के मोमोज में मिलीं इल्लियां, खाद्य विभाग में शिकायत

​इंदौर के सी-21 मॉल के पीछे स्थित वी-आर-वन रेस्टोरेंट...

Topics

भोपाल के कोलार में निर्माणाधीन इमारत में युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

​राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग...

ग्वालियर में डिलीवरी बॉय की हत्या पर हंगामा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चक्काजाम

​ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम डिलीवरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img