Friday, October 9, 2026
29.2 C
Bhopal

मुरैना में एटीएम काटकर 19.97 लाख रुपये चोरी

मुरैना शहर के बीचाेेंबीच, घनी आबादी क्षेत्र में लगे एसबीआई बैंक के एटीएम को बदमाशों ने गैस कटर से काटा और 19 लाख 97 हजार रुपये की नगदी चुरा ले गए। दो महीने पहले भी जौरा रोड पर एसबीआई का एटीएम इसी तरह काटा गया, जिसमें से 27 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी हुई थी।

कोतवाली शहर से करीब 500 मीटर दूर, मिल एरिया रोड पर निरंजन सिंह सिकरवार के भवन की दुकान में लगे एसबीआई एटीएम काे खोलने के लिए सुबह गार्ड पहुंचा तो, एटीएम गैस कटर से कटा मिला और उसमें रखे रुपये गायब थे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस, स्निफर डाग और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम अपने-अपने स्तर पर जांच को जुट गई। उधर एटीएम में रखी रकम का हिसाब रखने वाले बैंक अफसरों ने बताया, कि एटीएम में 19 लाख 97 हजार रुपये थे जो चाेरी हुए हैं। चोरों ने एटीएम के बाहर व भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों पर काला रंग पोत दिया, जिससे सीसीटीवी फुटेज में कोई गतिविधि नहीं दिख रही। लेकिन मिल एरिया रोड व एटीएम के आसपास घरों-दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार दिख रही है, जिसमें तीन-चार युवक दिखे हैं। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार यह चोर हरियाणा के मेवात क्षेत्र के हो सकते हैं, क्याेंकि दो महीने पहले एटीएम काटकर हुई चोरी में भी मेवात के बदमाशों के नाम आए।

Hot this week

आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: 11 मील और होशंगाबाद रोड पर 7 बसों के चालान, 35 हजार जुर्माना वसूला

​भोपाल: यात्रियों की सुरक्षा और सड़क नियमों का सख्ती से...

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...

Topics

मुंबई की युवती को इंदौर बुलाकर होटल में दुष्कर्म, नंबर ब्लॉक कर भागा आरोपी

​इंदौर: शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के...

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img