Wednesday, June 10, 2026
36.6 C
Bhopal

23 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर रेप

इंदौर की बंगाली कॉलोनी में रहने वाली 23 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर तिलक नगर पुलिस ने आरोपी प्रदीप पुत्र आत्माराम राठौर, निवासी कनाडिया, के खिलाफ रेप और शादी का झांसा देकर रेप करने का केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने बताया कि वह अक्सर अपनी दीदी-जीजा के घर जाया करती थी, जहां आरोपी प्रदीप भी आता-जाता था। इसी दौरान उसने युवती से कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। उस समय पीड़िता को यह जानकारी नहीं थी कि प्रदीप पहले से शादीशुदा है।

12 नवंबर 2024 को आरोपी ने उसे तिलक नगर स्थित नित्या होटल में बुलाया और वहां रेप किया। इसके बाद वह कई बार दीदी के घर भी तब आता-जाता रहा, जब जीजा घर पर नहीं होते थे।

पीड़िता ने जब भी शादी की बात की, आरोपी टालता रहा। 21 अगस्त को दोबारा शादी की बात करने पर वह नाराज होकर चला गया और फोन उठाना बंद कर दिया। मोबाइल भी स्विच ऑफ आने लगा। जब पीड़िता उसके घर कनाडिया पहुंची, तब पता चला कि प्रदीप शादीशुदा है और उसका दो साल का बेटा भी है। इसके बाद न तो प्रदीप ने उससे मुलाकात की और न ही उसके परिवार ने मिलने दिया।

घटना की जानकारी युवती ने अपनी दीदी और जीजा को दी और सोमवार को परिवार के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

भोपाल: इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बेघर हुए 300 लोग, नगर निगम के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल: शहर की इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी में बीते शुक्रवार...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

Topics

नरेला में चला बुल्डोजर: अवैध रूप से बनी तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज

भोपाल। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रगति नगर...

बरकतउल्लाह विवि का नाम बदलने का विरोध: सर्वधर्म सद्भावना मंच ने इसे बताया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान

​भोपाल। मध्यप्रदेश सर्वधर्म सद्भावना मंच ने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय का...

शेयर मार्केट और क्रिप्टो के नाम पर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 17.84 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले एक प्रॉपर्टी...

ईटखेड़ी के रिसॉर्ट्स में पुलिस की दबिश: सुरक्षा मानकों में चूक पर संचालकों को अल्टीमेटम

​भोपाल। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में संचालित रिसॉर्ट्स...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img