Sunday, September 27, 2026
20.9 C
Bhopal

पत्नी को दहेज के लिए किया प्रताड़ित

इंदौर की तुकोगंज पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने दहेज की मांग करते हुए पीड़िता को घर से निकाल दिया। इसके बाद पति ने उसे तलाक दिए बिना ही दूसरी महिला से शादी कर ली। तुकोगंज टीआई जितेन्द्र यादव ने बताया कि दीपिका चावला निवासी लाला का बगीचा की शिकायत पर पुलिस ने अरविंद चावला, ससुर रामेश्वर चावला, सास लाड़बाई निवासी कुलकर्णी भट्‌टा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक दीपिका ने बताया कि पहले पति प्रिटिंग प्रेस का काम करते थे। शादी के बाद से ब्याज का काम करते हैं। शादी को करीब 12 साल हो गए। तीन बच्चे हैं। शादी के बाद से ही पति का व्यवहार ठीक नहीं था। पति आए दिन मारपीट भी करता था। दीपिका ने पुलिस को बताया कि पति के अन्य महिला से सबंध थे। ससुराल के लोगों ने यह बात उनसे छिपाई थी। दीपिका ने बताया कि 2018 में जब वह गर्भवती थी तब पति ने उनकी बिना जानकारी के लवीना नाम की युवती से खजराना मंदिर में विवाह कर लिया। तब अरविंद ने तलाक नहीं दिया था। लविना के परिवर के लोग उसे ढूंढते हुए घर आए तब इस बात का पता चला।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img