Monday, November 16, 2026
28.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म ,आरोपी से पीड़िता की पहचान दिल्ली घूमने के दौरान एक मॉल में हुई

इंदौर की खजराना पुलिस ने एक 32 साल की महिला की शिकायत पर दिल्ली में रहने वाले सिख व्यक्ति के खिलाफ रेप के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी से पीड़िता की पहचान दिल्ली घूमने के दौरान एक मॉल में हुई थी। आरोपी ने खुद का बिजनेस बताया था। इसके बाद पहचान कर शादी का झांसा देकर रेप किया। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।

खजराना पुलिस के मुताबिक 32 साल की पीड़िता सोमवार को थाने आई। शिकायत पर करण सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी हेमकुंड साउथ दिल्ली के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया।

शादी का झांसा देकर पीड़िता से संबंध बनाए

पीड़िता ने बताया कि जुलाई में वह भाई के जन्मदिन पर दिल्ली घूमने गई थी। यहां पर वसंतकुंज में डीएलएफ मॉल में एक शोरूम में चश्मे देख रही थी। तब एक सिक्ख व्यक्ति पास आया और नाम पता पूछा। उसने बताया कि उनका माइंस का बिजनेस है। इसके बाद उन्होंने मोबाइल नंबर ले लिया।

तीन दिन बाद पीड़िता फ्लाइट से इंदौर आई। इसके बाद करण सिंह से एक दो बार मोबाइल पर बात हुई, तो उसने कहा कि वह उसे पसंद करने लगा है। और उससे शादी करने का मन है। इसके बाद मां भाई से पीड़िता ने करण को लेकर बात की। उन्हें फोटो दिखाने पर उन्होंने हां कर दी।

वह पीड़िता से वीडियो कॉल पर बात करने के लगा। उसके बिजनेस को लेकर माइंस के फोटो वीडियो शेयर करता रहा। 17 जुलाई को उसने इंदौर खजराना आकर मिलने की बात कही। जिसमें मां और भाई से मुलाकात करने के लिए कहा। करण सिंह इंदौर आने के बाद मां और भाई जब काम से गए तो वह घर पर ही रहा। इस दौरान उसने संबंध बनाए।

संबंध बनाकर शादी से किया इनकार

तब करण को रोका तो उसने कहा कि अब सब लोग राजी हैं। इसके बाद 15 दिन में शादी की बात की। जब करण सिंह ने 15 दिन बात नहीं की तो उसे कॉल किया तब वह कहने लगा कि वह करोड़पति घर की बहू बनने के सपने देख रही है। ऐसा नहीं हो सकता। उसने अपशब्द कहे। इसके बाद कहा कि उसके कई लड़कियों से संबंध हैं।

पीड़िता से करण सिंह ने कहा कि वह फॉर्म हाउस पर इस तरह की कई लड़कियों को लेकर आता है। उसने शादी की बात से इनकार कर दिया। इसके बाद डिप्रेशन में रहने लगी।

सोमवार को माता-पिता और भाई ने जब पूछा तो उन्हें पूरी बात बताई। इसके बाद थाने जाकर करण सिंह के खिलाफ पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस अब मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।

Hot this week

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

भोपाल में शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी फरार

भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में शादी का झांसा...

Topics

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img