Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

छत पर टहल रहे नगर निगम के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में दो मंजिल से गिरने से मौत

अयोध्या नगर इलाके में मंगलवार देर रात खाना खाने के बाद छत पर टहल रहे नगर निगम के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में दो मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अयोध्या नगर पुलिस के मुताबिक नरेला निवासी अशोक ठाकुर पुत्र विजय ठाकुर (38) नगर निगम में ठेका श्रमिक था। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद अपने दो मंजिला मकान की छत पर टहल रहा था।

परिजन निजी अस्पताल लेकर गए थे

तभी अचानक वह छत से नीचे गिर गया। उसे खून से लथपथ हालत में परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अशोक शराब पीने का आदी था।

शराब पीने का आदी था अशोक

घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट और जांच में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Hot this week

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img