Monday, March 30, 2026
23 C
Bhopal

पैदल जा रहे एक व्यक्ति का बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े मोबाइल छीन लिया

इंदौर में पैदल जा रहे एक व्यक्ति का बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े मोबाइल छीन लिया। घटना की जानकारी जैसे ही ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक आरक्षक को लगी तो वह बाइक लेकर बदमाशों के पीछ लग गया। साथ ही अगले चौराहे पर तैनात ट्रैफिक आरक्षक को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद दोनों ने मिलकर दो बदमाशों को रंगेहाथों पकड़ लिया। दो बदमाश भाग निकले। घटना के बाद दोनों बदमाशों को पुलिस को सौंपा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया।

घटना शनिवार को पीपल्याहाना चौराहे की है। यहां पर आरक्षक भगवत सिंह की ड्यूटी ट्रैफिक संभालने में लगी थी। तभी उनके पास फरियादी लक्ष्मण कनोडिया आया और बताया कि वह रोड पर पैदल-पैदल जा रहा था, तभी बाइक सवार चार बदमाश आए और उसका मोबाइल फोन झपटकर चोरी कर ले गए।

फरियादी की बात सुन आरक्षक भगवत सिंह तुरंत हरकत में आए और अपनी बाइक लेकर बदमाशों के पीछे लग गए और आगे के एग्रीकल्चर कॉलेज चौराहे के पाइंट पर लगे अपने साथी रंजीत निनामा को इसकी जानकारी देकर अलर्ट किया। दोनों आरक्षकों ने बदमाशों का पीछा कर दो आरोपियों को बाइक के साथ पकड़ा, जबकि बाकी के दो बदमाश मौके से भाग निकले।

इस बीच तिलक नगर के बीट के पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों बदमाशों को तिलक नगर पुलिस को सौंपा गया है, जिनसे पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम शाहरुख और तौसिफ बताया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img