Friday, October 2, 2026
32.7 C
Bhopal

बिल्डिंग से गिरने पर एक मिस्त्री की मौत

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरने पर एक मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि ठेकेदार ने मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऊंचाई पर काम करने के लिए लगाया था। इस लापरवाही के लिए पुलिस ने सोमवार रात ठेकेदार पर केस दर्ज किया है।

तिलक नगर पुलिस के मुताबिक, मृतक विजय राठौर पुत्र हीरालाल राठौर, निवासी ग्राम टोकसर, सनावद 3 अगस्त को स्कीम नंबर 140 पिपल्याहाना चौराहे के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहा था। इस दौरान ठेकेदार भागीरथ सिंह सिघानिया निवासी ग्राम बागरी सतवास ने विजय और उसके साथी जीवन पंवार से दूसरी मंजिल पर बाहर की तरफ प्लास्टर का काम कराया।

खिड़की के पट्‌टे से टकराया था सिर

जांच में सामने आया कि काम के दौरान मजदूरों को हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट या कोई अन्य सुरक्षा किट दी गई। मचान पर काम करते वक्त विजय का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। गिरते समय उसका सिर खिड़की के पट्टे से टकराया और गंभीर चोट आई। पहले उसे निजी अस्पताल और फिर एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने जांच के बाद दर्ज किया केस

हादसे के बाद पुलिस ने साथी मजदूर और परिवारजनों के बयान दर्ज किए। जांच पूरी होने पर ठेकेदार भागीरथ सिंह सिंघानिया के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया गया है।

Hot this week

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img