Thursday, October 1, 2026
29.8 C
Bhopal

यात्री की पेंट में चूहा घुसा और उसने काट लिया

इंदौर एयरपोर्ट पर यात्री की पेंट में चूहा घुस गया। उसने यात्री को काट भी लिया। यात्री को एयरपोर्ट पर कोई मेडिकल फैसिलिटी नहीं मिली। उसने बेंगलुरु पहुंचने पर इंजेक्शन लगवाया।

मामला मंगलवार का है। इंदौर एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल के रहने वाले अरुण मोदी इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E 6739 से बेंगलुरु जा रहे थे। उनकी पत्नी साथ थीं। फ्लाइट दोपहर 3 बजकर 5 मिनट उड़ान भरती है।

मोदी दंपती दोपहर करीब 1 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। फ्लाइट में समय बाकी होने के कारण वे एयरपोर्ट के ग्राउंड फ्लोर पर डिपार्चर हॉल में इंतजार कर रहे थे। अरुण रिकलाइनर्स पर आराम करने के लिए बैठे थे। इसी दौरान एक चूहा उनकी पैंट में घुस गया।

पैंट उतारकर पकड़ा चूहा

अरुण हड़बड़ाकर उठे। उन्होंने बाहर से ही चूहे को पकड़ा। इस पर चूहे ने उन्हें घुटने के पीछे काट लिया। उन्होंने पैंट उतारी और चूहे को पकड़ा।

घटना से गुस्साए मोदी दंपती चिल्लाने लगे। शोर सुनकर एयरपोर्ट स्टाफ वहां पहुंचा। अरुण को मेडिकल रूम में ले गया।

मेडिकल रूम में नहीं था रैबीज का इंजेक्शन अरुण मोदी हैदराबाद की आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं। वह इंदौर से बेंगलुरु होते हुए कालीकट जा रहे थे।

उन्होंने कहा- मैंने अपने डॉक्टर को फोन लगाया। उन्होंने मुझे तुरंत रैबीज का इंजेक्शन लगाने की सलाह दी। इंदौर एयरपोर्ट के मेडिकल रूम में इंजेक्शन नहीं था। मैंने कहा कि प्रिस्क्रिप्शन लिखकर दे दें ताकि मैं कहीं और ये इंजेक्शन लगवा सकूं।

इस पर डॉक्टर ने प्रिस्क्रिप्शन लिखकर दिया। जिसके आधार पर मैंने बेंगलुरु पहुंचकर इंजेक्शन लगवाया।

टिटनेस का इंजेक्शन भी बड़ी मुश्किल से लगाया

अरुण ने कहा- मैंने एयरपोर्ट के मेडिकल रूम में स्टाफ से टिटनेस का इंजेक्शन लगाने को कहा तो उन्होंने वो भी न होने की बात कही। नाराजगी जाहिर करने के बाद एयरपोर्ट मैनेजर ने दखल दिया। तब जाकर स्टाफ ने टिटनेस का इंजेक्शन लगाया।

पहले भी चूहों की शिकायत हो चुकी इंदौर एयरपोर्ट पर इससे पहले भी चूहों को लेकर यात्री कई बार शिकायत कर चुके हैं। कुछ समय पहले एक यात्री ने टर्मिनल में फूड काउंटर्स के पास चूहों को दौड़ते देख उनका वीडियो बनाकर शेयर किया था। एयरपोर्ट पर मच्छर, कॉकरोच और आवारा कुत्तों की शिकायत भी की जा चुकी हैं।

तीन दिन पहले भी एक यात्री ने एयरपोर्ट के वॉशरूम में गंदगी के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। जिसके जवाब में एयरपोर्ट प्रबंधन ने तुरंत सफाई करवाई थी। यहां बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को देखते हुए एयरपोर्ट पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है।

एयरपोर्ट पर कुत्तों की मौजूदगी का ये फोटो एक पैसेंजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

Hot this week

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img