Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

शादी के कुछ दिन बाद छत से कूदकर भाग रही थी दुल्हन पड़ोसियों ने पकड़ा

मध्य प्रदेश टीकमगढ़ जिले में युवकों के विवाह न होना परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। शादी न होने के कारण परेशान युवक ठगी का शिकार भी हो रहे हैं। बीते 6 महीनों में इस प्रकार का तीसरा मामला सामने आ चुका है। शनिवार को विवाह के नाम पर ठगी का शिकार हुआ एक युवक अपने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचा और शिकायत दर्ज कराते हुए इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़ित युवक के मुताबिक उसने 1 लाख 80 हजार रूपये देकर मंदिर में शादी की थी।

1.80 हजार रूपये लेकर कराई शादी

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला मझपुरा के रहने वाले मनीष जैन ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मनीष ने बताया कि वह 41 साल का है और उसका विवाह नहीं हुआ था। वह मंडी में अनाज की खरीद करता है। विधवा मां की सेवा के लिए वह विवाह करना चाहता था। ऐसे में उसके दोस्त मनोहर लोधी निवासी नारायणपुर और रामस्वरूप लोधी निवासी डारगुवां थाना बल्देवगढ़ ने अपने परिचित एक अन्य महिला रीता लोधी निवासी पठराई के साथ मिलकर उसकी शादी कराने का प्रलोभन दिया था। इन लोगों ने अनसुइया भुई निवासी जिला बलांगी उड़ीसा को अपनी साली बता कर उससे शादी की बात कराई थी। शादी के एवज में 1 लाख 80 हजार रुपए देना तय हुआ था। इसके बाद यह लोग 11 सितंबर को टीकमगढ़ आए। यहां पर कोर्ट मैरिज का आवेदन देने के बाद कुण्डेश्वर में विवाह कराया गया। यहां से यह लोग 1.80 लाख रुपए लेकर चले गए।

23 सितंबर को छत से कूदकर भाग रही थी दुल्हन

मनीष ने बताया कि 23 सितंबर को वह अपने काम पर चला गया और उसकी मां सो रही थी। उसी समय अनसुइया 6 हजार रुपए लेकर घर की छत से भाग निकली। वह बाजू के घरों की छत से होकर भाग रही थी ऐसे में पड़ोसी ने उसे पकड़ लिया और सूचना दी। इस पर वह घर गया और अनसुइया को साथ लेकर आया। भागने का कारण पूछने पर अनसुइया ने बताया कि वह उसके साथ शादी करना नहीं चाहती है उसने चार-पांच दिन अपने दीदी-जीजाजी के पास रहने की बात कही और उसके बाद आने के बारे में बताने को कहा। इस पर परेशान होकर मनीष ने 24 सितंबर को मनोहर, रामस्वरूप लोधी को बुलाकर स्टांप पर लिखा-पढ़ी कराकर अनसुइया को उनके साथ भेज दिया। एसपी से शिकायत कर बताया है कि यदि भविष्य में किसी प्रकार की घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी उसकी नहीं है। वहीं उसने विवाह के लिए दिए गए 1.80 लाख रुपए वापस कराने की मांग की है। यह रुपए अब आरोपी वापस नहीं कर रहे हैं।

Hot this week

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

Topics

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img