Friday, August 14, 2026
23.1 C
Bhopal

19 दिन बाद युवक की मौत का खुलासा हत्यारी पत्नी निकली

कटनी के बहोरीबंद थाना क्षेत्र में 1 अक्टूबर को हुई एक युवक की मौत का 19 दिन बाद खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि सिमरापटी गांव के युवक ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि पत्नी ने ही गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया।

आरोपी महिला ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पति उसे गैर मर्दों से संबंध बनाने के लिए कहता था। थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया ने बताया कि 1 अक्टूबर को सिमरापटी निवासी अनोज उर्फ अनुज चौधरी (32) की घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।

शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 194 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि अनोज की मौत ‘लिंगेचर मटेरियल’ (किसी चीज से कसकर बांधने या गला घोंटने) से दम घुटने से हुई थी। इस रिपोर्ट के बाद पुलिस ने गहनता से पड़ताल शुरू की।

परिजन बोले- पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे पुलिस ने मृतक के परिजन से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि अनोज और उसकी पत्नी किरण चौधरी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। उनके बीच आए दिन लड़ाई-झगड़ा और मारपीट होती रहती थी। परिजन ने आशंका जताई थी कि 1 अक्टूबर की रात सोते समय पत्नी किरण चौधरी ने ही किसी कपड़े से अनोज का गला घोंटकर हत्या कर दी।

शुरुआत में किरण ने तथ्यों को छुपाते हुए अनोज की मौत बीमारी से होना बताया था। परिजन के बयानों के आधार पर पुलिस ने हत्या की धारा 103 (1) और 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की।

पत्नी बोली- लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करता था पुलिस ने परिजन के संदेह और बयान के आधार पर मृतक की पत्नी किरण चौधरी से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में किरण ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसका पति अनोज चौधरी उससे आए दिन लड़ाई-झगड़ा करता था और मारपीट करता था।

हत्या वाली रात भी इसी बात पर विवाद हुआ था महिला ने ये भी बताया कि वह दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी बोलता था, जिसका वह विरोध करती थी। 1 अक्टूबर की रात भी पति उससे इसी तरह की बात कर रहा था, जिससे उसने साफ इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। तभी उसने पति की हत्या करने का मन बना लिया था।

गला घोंटकर हत्या की, कहा- बीमारी से मौत हुई ​आरोपी किरण चौधरी ने स्वीकार किया कि उसने उसी रात (1 अक्टूबर) एक गमछे से पति अनोज चौधरी का गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में सभी से यह झूठ बोला कि अनोज कुछ दिनों से बीमार था, जिससे उसकी मौत हो गई।

जांच के बाद ​आरोपी किरण को रविवार (19 अक्टूबर) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल गमछे को भी जब्त कर लिया है।

6 साल पहले लव मैरिज की थी, दो बच्चे भी हैं

अनोज चौधरी और किरण ने 6 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के दो बेटे हैं। एक पांच (साल का और दूसरा दो साल का है। पति-पत्नी मजदूरी करके जीवन यापन करते थे।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img